बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और बनिता संधू स्टारर फिल्म अक्टूबर बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 30 करोड़ कमा चुकी है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन कई हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके निर्देशक शूजीत सरकार ने किया है। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद अब धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है।
{"_id":"5ad98ba54f1c1b66098b594a","slug":"varun-dhawan-banita-sandhu-film-october-going-decent-collection-day-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ी फिल्में देने वाले वरुण धवन की 'अक्टूबर' ने कमाए इतने करोड़, नहीं हो पाएगा यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 करोड़ी फिल्में देने वाले वरुण धवन की 'अक्टूबर' ने कमाए इतने करोड़, नहीं हो पाएगा यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
october
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
october
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'अक्टूबर' की ओपनिंग स्लो नजर आई। जिसके बाद लगातार फिल्म का कलेक्शन गिरता हुआ नजर आया। दर्शकों के लिए अब फिल्म के 7वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन फिल्म ने मात्र 5.04 करोड़ रुपए का करोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 7.74 करोड़ की कमाई की। जबकि सोमवार को फिल्म के खाते में 2.70 करोड़ आए। वहीं मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल फिल्म के 7 वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
#October is DECENT in Week 1... Biz was driven by multiplexes of major metros specifically... Weekend 2 is crucial, will give an idea of its lifetime biz... Fri 5.04 cr, Sat 7.47 cr, Sun 7.74 cr, Mon 2.70 cr, Tue 2.61 cr, Wed 2.43 cr, Thu 2.25 cr. Total: ₹ 30.24 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 20, 2018
october
बुधवार को फिल्म ने 2.43 करोड़ तो वहीं गुरुवार को 2.25 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 30 करोड़ 24 लाख हो गया है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें 35 करोड़ रुपए फिल्म की कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च किए गए। अब फिल्म के गिरते हुए कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि बजट का पैसा निकालने के लिए भी फिल्म को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वरुण की फिल्म ‘अक्टूबर’ अपने आप में एक अलग तरह की लव स्टोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
october
इस फिल्म में वरुण होटल मैनेजमेंट के छात्र की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की है। यह फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।