{"_id":"62f14bf6a04f075d974e6c4a","slug":"varun-dhawan-bawaal-film-first-look-on-snack-packet-actor-calls-fans-crazy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: रिलीज से पहले ही 'बवाल' मचा रहे हैं वरुण धवन, नमकीन के पैकेट पर दिखी अभिनेता की दीवानगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: रिलीज से पहले ही 'बवाल' मचा रहे हैं वरुण धवन, नमकीन के पैकेट पर दिखी अभिनेता की दीवानगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अभिनेता कानपुर की गलियों में बाइक दौड़ाते नजर आए थे। उनकी पिछली फिल्म जुग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी, जिसके बाद इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट जश्न मनाते हुए भी नजर आ चुकी है। अब वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर काफी दिलचस्प है।
2 of 4
वरुण धवन
- फोटो : social media
वरुण धवन की फिल्म बवाल को रिलीज होने में अभी काफी वक्त है। लेकिन वरुण धवन धवन अभी से बवाल मचाए हुए हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक नमकीन के पैकेट पर उनकी फोटो छपी है। इस तस्वीर में अभिनेता का बुलेट मोटरसाइकिल वाला लुक छपा है। कानपुर की गलियों में अभिनेता इसी अंदाज में नजर आए थे।
3 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
अभिनेता ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- यह दीवानगी है। इस तस्वीर में अभिनेता नीले रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहने हुए हैं। उन्होंने अपना एक हाथ हवा में उठा रखा है। बता दें कि जब अभिनेता बाइक पर बिना हेल्मेट के घूम रहे थे, इस दौरान उनका चालान भी हो गया था। बता दें कि बवाल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
बवाल के निर्देशक नितेश तिवारी हैं और फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन अज्जू भैया के किरदार में हैं। अज्जू भैया का रोल एक राउडी टाइप का है, जो जनता के बीच काफी मशहूर हो जाता है। बता दें कि ये फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।