{"_id":"6082d6498ebc3e7c1a0b6191","slug":"varun-dhawan-birthday-special-know-lesser-facts-about-the-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: एक्टर नहीं रेसलर बनना चाहते थे वरुण धवन, इन सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन विशेष: एक्टर नहीं रेसलर बनना चाहते थे वरुण धवन, इन सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। अपने अब तक के करियर में वरुण ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं। वरुण के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं जिन्हें शायद कम ही लोग जानते हैं। आइए डालते हैं एक नजर ...
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
आज के समय में वरुण धवन बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे बन चुके हैं, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरुण को बचपन में रेसलिंग काफी पसंद थी और वो एक रेसलर ही बनना चाहते थे। बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया में ही अपनी किस्मत आजमाई और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गए हैं।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
एक और बात है जिसे शायद कम ही लोग जानते हैं कि वरुण के रेसलर बनने के सपने और फिल्मी करियर शुरू करने से पहले वो बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू कर चुके थे। जी हां वरुण पहली बार बतौर एक्टर तो फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आए थे लेकिन असल में उनकी पहली फिल्म माय नेम इज खान थी जिसमें उन्होंने करण जौहर के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म माय नेम इज खान की शूटिंग के दौरान वरुण सिर्फ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ही काम नहीं कर रहे थे बल्कि वह एक्टिंग की बारीकियों को सीख रहे थे। फिल्म में डेब्यू करने के बाद वह एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आए और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म बदलापुर में अपने किरदार से वरुण ने साफ कर दिया कि वह हर एक किरदार में फिट बैठते हैं। एबीसीडी2 में एक दमदार डांसर के किरदार में भी फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
वरुण ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में फिल्म भेड़िया की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन स्त्री वाले अमर कौशिक कर रहे हैं जबकी इसका निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया कि पैनडेमिक में फिल्म की शूटिंग करना बहुत चैलेंजिंग काम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।