एक्टर बॉबी देओल फिल्म 'रेस 3' से लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। बॉबी देओल ने फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है जो कि ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म से बॉबी देओल दर्शकों के बीच सफल वापसी करने में कामयाब रहेंगे।
VIDEO: शर्टलेस लुक पर वरुण धवन का कमेंट सुनकर झेंप गए बॉबी देओल, बोले- 'आपके कपड़ों की तरह...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल की मेहनत की तारीफ इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स भी कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई में संपन्न हुई आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस को ही ले लीजिए। इस इवेंट में बॉबी देओल, वरुण धवन और रेखा जैसे सितारे शिरकत करने पहुंचे थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरुण धवन ने माइक संभाल लिया। माइक संभालते ही वरुण धवन ने सबसे पहले बॉबी देओल का जोरदार स्वागत किया। अपने प्रति वरुण धवन के इस प्यार को देखकर बॉबी का दिल भी गद-गद हो गया और उन्होंने वरुण का शुक्रिया अदा किया।
वरुण धवन ने बॉबी देओल की तारीफ तो की लेकिन वो उनकी टांग खिंचाई में भी पीछे नहीं रहे। दरअसल बॉबी देओल बता रहे थे कि, वो लगभग 7 साल के बाद आईफा में परफॉर्म करने जा रहे हैं लेकिन उनको किसी प्रकार की नर्वसनेस नहीं हो रही है। वो काफी कॉन्फिडेंट फील कर रहे हैं।
बॉबी जब यह कह ही रहे थे तभी वरुण ने उनकी बात काटी और कहा, ‘आपके कपड़ों के साथ-साथ आपकी नर्वसनेस भी आपसे दूर जा रही है।’ जाहिर है वरुण उनकी शर्टलेस परफॉर्मेंस के बारे में चुटकी ले रहे थे। बता दें 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हो रही है।
#bobbydeol to perform live after 7 years
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on