{"_id":"5acad59e4f1c1b536b8b471d","slug":"varun-dhawan-do-not-want-work-in-salman-khan-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की बायोपिक को लेकर वरुण धवन ने दिया ऐसा बयान, हैरान हुए 'टाइगर' के फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की बायोपिक को लेकर वरुण धवन ने दिया ऐसा बयान, हैरान हुए 'टाइगर' के फैंस
Mon, 09 Apr 2018 11:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के जेल से छूटने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने खुशी जाहिर की है। इस बीच एक्टर वरुण धवन भी दबंग खान के जेल से छूटने पर काफी खुश हैं। लेकिन उन्होंने सलमान की बायोपिक के लेकर बड़ी बात कही है। इन दिनों वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अक्टूबर’ के प्रमोशन में व्यस्त है।
2 of 5
फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन से सलमान खान से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए। उन्होंने पहले सलमान खान के जेल से छूटने पर खुशी जाहिर की और कहा कि सलमान के जेल से बाहर होने पर मैं काफी खुश हुं। इसके बाद वरुण से मीडिया ने सवाल पूछा कि अगर सलमान खान की बायोपिक बनती है तो क्या उसमें वह काम करेंगे..??
3 of 5
इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि बिल्कुल नहीं.. वरुण ने कहा कि मुझे लगता हैै कि वह (सलमान) खुद अपनी बायोपिक में हीरो बन सकते हैं। साथ ही वरुण ने मीडिया से यह भी कहा दिया कि मुझे नहीं लगता कि सलमान पर बायोपिक बननी चाहिए, इसके लिए वह अभी बहुत जवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पता हो कि इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा है। इस बीच मीडिया में यह भी खबर चल रही है कि संजय दत्त की तरह सलमान खान पर भी बायोपिक बननी चाहिए। आपको बता दें वरुण ने बीते साल सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का स्क्विल 'जुड़वा 2' की थी। जिसके बाद से उनके फैंस उन्हें आज की जनरेशन का सलमान खान बोलने लगे हैैं।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें वरुण धवन की फिल्म ‘अक्टूबर’ की तो यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। इस फिल्म में बनिता संधु बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर छा गई है। जहां एक तरफ फिल्म के पोस्टर ने लोगों का दिल जीता तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेडिंग में बना हुआ है। फिल्म एक लव स्टोरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।