सब्सक्राइब करें

Baby John: फिल्म वरुण धवन की, कैमियो में सलमान खान पड़ गए भारी, फैंस बोले भाईजान के लिए ‘बेबी जॉन’ देखी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 26 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

Public Review of Baby John: क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन फिर भी दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं, इसकी वजह सलमान खान हैं। सलमान का कैमियो देखने के लिए फैंस बेताब हैं। जानिए ‘बेबी जॉन’ से जुड़ा पब्लिक रिव्यू।

विज्ञापन
Varun Dhawan Film Baby John Salman Khan Do Cameo Fans Watch Movie For Dabaang Star
जारा के साथ वरुण धवन फिल्म बेबी जॉन में-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

डायरेक्टर एटली द्वारा प्रोड्यूसर फिल्म ‘बेबी जॉन’ थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को कैलिस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। हीरोइन के तौर पर कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी नजर आईं। लेकिन इनकी चर्चा फिल्म को लेकर नहीं हो रही है, इसकी बजाय दर्शकों की जुबान पर एक ही नाम है, सलमान खान। फिल्म में उन्होंने चंद मिनट का कैमियो किया है, लेकिन वह वरुण धवन पर भारी पड़ गए। पब्लिक सिर्फ सलमान को देखने ही थिएटर तक आ रही है, इस बात का फायदा फिल्म ‘बेबी जॉन’ को मिल रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने फिल्म और सलमान खान को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Trending Videos
Varun Dhawan Film Baby John Salman Khan Do Cameo Fans Watch Movie For Dabaang Star
बेबी जॉन देखकर सलमान खान की तारीफ करता दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान का इंतजार करते रहे 
फिल्म ‘बेबी जॉन’ देखकर थिएटर से बाहर निकले एक दर्शक ने कहा कि वह पूरी फिल्म में सिर्फ सलमान खान की एंट्री का ही इंतजार करते रहे। जब उनकी एंट्री हुई तो थिएटर में सीटियां बजने लगीं। सलमान खान के एक फैन ने कहा कि भाईजान ने थिएटर के बाहर भी आग लगा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Film Baby John Salman Khan Do Cameo Fans Watch Movie For Dabaang Star
सलमान के कैमियो से खुश दिखे दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया

कलेक्शन बढ़ाने के लिए भाईजान का यूज 
एक दर्शक का कहना है कि सलमान खान के कैमियो की वजह से फिल्म ‘बेबी जॉन’ का कलेक्शन बढ़ जाएगा। ऐसा कई लोग करते हैं, जब फिल्म को चलाना होता है तो सलमान खान का कैमियो रख लेते हैं। दर्शक ने कहा कि वह सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। कुछ दर्शकों को लगा कि जबरदस्ती फिल्म ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान का कैमियो रखा गया।

Year Ender 2024: खलनायकी में लोकप्रिय रहे हिंदी सिनेमा के ये 10 सितारे, देखिए कौन बना विलेन नंबर वन 

Varun Dhawan Film Baby John Salman Khan Do Cameo Fans Watch Movie For Dabaang Star
फिल्म बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial

पब्लिक को खुश करने के लिए रखा कैमियो 
सलमान खान के एक फैन और दर्शक का कहना है कि फिल्म ‘बेबी जॉन’ में पब्लिक को खुश करने के लिए सलमान खान का कैमियो रखा गया है। लेकिन दर्शकों को उनका चंद मिनट का रोल देखकर भी खुशी हुई। फैंस का कहना है कि सलमान बिल्कु ‘वांटेड’ फिल्म के अंदाज में नजर आए। सलमान खान ने फिल्म में जबरदस्त एक्शन किया, जिससे दर्शक काफी खुश नजर आए।

Year Ender: दिसंबर में रिलीज हुई इन फिल्मों जमकर उड़ा गर्दा, इस अभिनेता के लिए सबसे लकी रहा साल का आखिरी महीना 

विज्ञापन
Varun Dhawan Film Baby John Salman Khan Do Cameo Fans Watch Movie For Dabaang Star
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान

फैंस ने दी जन्मदिन की बधाई 
कई फैंस ने फिल्म ‘बेबी जॉन’ का पब्लिक रिएक्शन देने के साथ सलमान खान को जन्मदिन (27 दिसंबर) की बधाई भी दी। कुछ दर्शकों ने कहा कि उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का भी इंतजार है, वह सलमान को फिर से एक्शन करते हुए देखना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed