इस एक्ट्रेस को देख सब कुछ भूले वरुण धवन, हटा नहीं पा रहे निगाहें
अगर आप रोमांटिक फिल्में पसंद करते हैं तो निश्चित ही यह पोस्टर आपको पसंद आएगा। वरुण धवन इस पोस्टर में चुपचाप प्यार से बनिता संधू की ओर ताक रहे हैं। इस पोस्टर को वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, ‘कभी-कभी कुछ कहने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि उसके बारे में कुछ न कहा जाए लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पा रहा हूं।’
Sometimes the greatest way to say something is to say nothing at all but baby I can’t help myself. #OctoberTrailer out tomorrow @BanitaSandhu @ShoojitSircar @ronnielahiri @writeonj pic.twitter.com/LOpuiyFqnD
इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं और आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को शुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। इसमें वरुण के अलावा बनिता संधू मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
