{"_id":"5ffe90e97bb6876d3238aa5f","slug":"varun-dhawan-next-film-ekkis-on-hold-now-he-will-be-marry-with-natasha-dalal-this-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन की अगली फिल्म ‘इक्कीस’ गई हाशिये पर, फोकस में आ गए इसी महीने होने वाले ‘सात फेरे’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन की अगली फिल्म ‘इक्कीस’ गई हाशिये पर, फोकस में आ गए इसी महीने होने वाले ‘सात फेरे’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : वीरल भयानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी चोटी के अभिनेताओं में गिने जाने वाले कलाकार वरुण धवन ने भी लगता है कि आखिरकार शादी करके सेटल हो जाने को ही नए साल की प्राथमिकता मान लिया है। उनकी निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ बनने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ के हाशिये पर जाने के बाद से वरुण धवन काफी परेशान बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद उनकी शादी की तारीख सामने आ सकती है, हालांकि उनकी आधिकारिक प्रवक्ता के पास अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
2 of 5
वरुण धवन और श्रीराम राघवन
- फोटो : फाइल
वरुण धवन के डूबते करियर को एक बार अपनी फिल्म ‘बदलापुर’ में बचा चुके निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ वरुण धवन की फिल्म ‘इक्कीस’ बनने की चर्चा तीन साल से चल रही है। पाकिस्तान के साथ 1971 युद्ध में शहीद हुए सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की इस बायोपिक के लिए वरुध धवन किरदार की जरूरतों के मुताबिक मेहनत कर भी पाएंगे कि नहीं इसे लेकर निर्देशक शुरू से चिंतित रहे हैं। श्रीराम का कहना रहा है कि इस किरदार को करने के लिए वरुण को कम से कम छह महीने खुद को तैयार करना पड़ेगा।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब वरुण धवन को जिन्होंने फिल्मों की शूटिंग के वक्त देखा है, वे सब जानते हैं कि वरुण धवन मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते लेकिन कैमरा ऑन होने के बाद। कैमरा न चल रहा तो उनका डांस रिहर्सल देखना भी एक अनुभव है। ऐसे में श्रीराम राघवन और वरुण धवन के तार जुड़ते फिलहाल दिख नहीं रहे। फिल्म ‘इक्कीस’ को हाशिये पर डाल श्रीराम अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म के साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति और कटरीना कैफ हां भी कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बुधवार सुबह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि वरुण धवन की शादी के लिए अलीबाग में एक होटल की बुकिंग हो चुकी है। शादी भी इसी महीने होनी बताई जा रही है। वरुण धवन के करीबी लोग अब न्योते के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन की आधिकारिक प्रवक्ता को अभी तक धवन परिवार की तरह से कोई सूचना इस बारे में नहीं है। उनके पास सुबह से लोग फोन कर रहे हैं, और वह कुछ भी बता नहीं पा रहीं। वरुण धवन और उनकी पुरानी दोस्त नताशा दलाल के रिश्ते को धवन परिवार की अनुमति पहले से मिली हुई है। दोनों की शादी के एलान का इंतजार कई साल से होता आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।