{"_id":"5d160b808ebc3e3c671b3eb6","slug":"varun-dhawan-promote-his-upcoming-film-street-dancer-3-with-salman-khan-post-for-dabangg-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग 3' के वीडियो का वरुण धवन ने किया कुछ ऐसे इस्तेमाल, शेयर किया ये फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग 3' के वीडियो का वरुण धवन ने किया कुछ ऐसे इस्तेमाल, शेयर किया ये फोटो
Fri, 28 Jun 2019 07:47 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 28 Jun 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' और आने वाली फिल्म 'दबंग 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ 'भारत' जहां बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं 'दबंग 3' शूटिंग की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में सलमान खान ने 'दबंग 3' को लेकर बड़ा खुलासा किया।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान खान , सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा नजर आये। इन तीनों के अलावा वीडियो में एक और शख्स दिखाई दिया। इस चौथे शख्स का नाम प्रमोद खन्ना है। इस वीडियो के साथ सलमान खान ने खुलासा किया कि प्रमोद खन्ना 'दबंग 3' में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान के पिता का रोल अदा करेंगे।
अपकमिंग फिल्म की कास्ट के साथ वरुण धवन और नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस बीच अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले एक्टर वरुण धवन ने सलमान खान की 'दबंग 3' के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' का भी प्रमोशन कर दिया है। जी हां, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सलमान खान के इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए 'दबंग 3' और 'स्ट्रीट डांसर 3' का प्रमोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
वरुण धवन ने वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इंस्टा स्टोरी में लिखा- '3 इज कमिंग, SD,' वरुण धवन की इस पोस्ट का मतलब है कि दबंग 3 और स्ट्रीट डांसर 3 जल्द आने वाली है। वरुण धवन के फैंस इस तस्वीर पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 में वरुण धवन और नोरा फतेही से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। गौरतलब है कि स्ट्रीट डांसर 3 फिल्म एबीसीडी का तीसरा सीक्वल है। वहीं सलमान खान की दबंग 3 भी दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म है।