{"_id":"5d161a878ebc3e3cbd739448","slug":"viral-kohli-comment-on-anushka-sharma-metro-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंदन में मेट्रो में अकेले घूम रही थीं अनुष्का, तस्वीर सामने आते ही विराट ने किया प्यार भरा कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंदन में मेट्रो में अकेले घूम रही थीं अनुष्का, तस्वीर सामने आते ही विराट ने किया प्यार भरा कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 28 Jun 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Virat Kohli and Anushka Sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों लंदन में वर्ल्ड कप एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच अनुष्का सोशल मीडिया पर तस्वीरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अनुष्का ने मेट्रो में सफर करते हुए तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर खूब वायरल हुई। अनुष्का की इस तस्वीर पर विराट कोहली ने प्यार भरा कमेंट कर दिया।
2 of 5
अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देख अनुष्का के फैंस भी बेहद खुश हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक कोट भी लिखा। अनुष्का ने आउड्रे हेपबर्न द्वारा लिखा हुआ कोट पोस्ट किया। अनुष्का ने लिखा- 'खुश लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं।'
3 of 5
Anushka Sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का की इस तस्वीर पर यूजर्स भी कमेंट करने लगे। वहीं विराट कोहली ने लिखा- 'आप हमेशा से ही सबसे खूबसूरत हैं माई लव।' ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा की हो, इससे पहले भी उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka sharma
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए। अनुष्का ने कहा था, 'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : instagram
अनुष्का कई फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं। अनुष्का ने कहा था, 'हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगों को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं।' आपको बता दें, अनुष्का शर्मा आखिरी बार जीरो फिल्म में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।