{"_id":"675975a06474f4807705a9ed","slug":"varun-dhawan-shares-new-bts-photos-with-zara-zyanna-of-upcoming-action-movie-baby-john-release-fans-reaction-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby John: बेबी जॉन की रिलीज से पहले वरुण धवन ने शेयर की BTS तस्वीरें, बेहद क्यूट दिखीं जारा ज्याना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baby John: बेबी जॉन की रिलीज से पहले वरुण धवन ने शेयर की BTS तस्वीरें, बेहद क्यूट दिखीं जारा ज्याना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:51 PM IST
सार
Varun Dhawan on Baby John: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म बेबी डॉन की कुछ बेहद ही दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वरुण के साथ जारा ज्याना बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों पर वरुण के प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वरुण धवन ने फिल्म बेबी जॉन के लिए कमर कस ली है। बेबी जॉन के ट्रेलर ने पहले ही प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इसी बीच वरुण ने फिल्म की जारा के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिनपर प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं।
2 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रूपांतरण है। यह फिल्म इस साल 25 दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, जारा ज्याना, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
3 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण ने कुछ ही देर पहले आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी जॉन की कुछ दिलचस्प तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "गर्ल डैड एनर्जी, तू मेरा तू मेरा बेबीज डे आउट।" इन तस्वीरों में वरुण और जारा का क्यूट अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस ने इन तस्वीरों को क्यूट का टैग दिया है। वहीं कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
कलीज द्वारा निर्देशित, बेबी जॉन की दुनिया की झलक इसके ट्रेलर में देखने को मिली, जो एक्शन और कॉमेडी से भरपूर दिखा। एस. थमन का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर को दूसरे स्तर पर ले जाता है, जिससे दर्शकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। बेबी जॉन में सलमान खान का कैमियो भो देखने को मिला, जिसमें वरुण और सलमान एक्शन सीन करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण ने ट्रेलर को लेकर कहा, इस प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई खास रहा है और मैं इसे सभी के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" कैलीस द्वारा निर्देशित है और मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बेबी जॉन के अलावा वरुण धवन फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण एक अनाम फिल्म में पिता डेविड धवन की फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं।
Azaad Song Birangay: होली के रंग में रंगे नजर आए राशा-अमन, आजाद का गाना बिरंगे का टीजर, अजय ने शेयर किया पोस्ट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।