{"_id":"5bf9321fbdec224191301c40","slug":"varun-dhawan-spotted-with-girlfriend-natasha-dalal-with-david-dhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: शादी के इस जबरदस्त सीजन में स्पॉट हुए वरुण-नताशा, साथ में दिखे पापा डेविड धवन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: शादी के इस जबरदस्त सीजन में स्पॉट हुए वरुण-नताशा, साथ में दिखे पापा डेविड धवन
Sat, 24 Nov 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan
- फोटो : bollywoodlife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म सुई धागा की कामयाबी के बाद वरुण धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं लेकिन अकेले नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा भी उनके साथ नजर आईं, इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि इन दोनों के साथ-साथ वरुण के पिता डेविड धवन भी उनके साथ नजर आए। गौरतलब है वरुण और नताशा की शादी की खबरें इन दिनों खूब सर्खियां बटोर रही हैं.... आइए देखते हैं ये लेटेस्ट तस्वीरें.....
2 of 5
varun
- फोटो : bollywoodlufe
बता दें कि हाल ही में मोस्ट पॉपुलर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में वरुण एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे। शो में करण ने वरुण से नताशा को लेकर कई सवाल दागे थे। इस दौरान वरुण ने पहली बार इस बात की पुष्टि की थी कि नताशा उनकी गर्लफ्रेंड हैं। इससे पहले वरुण ने ऐसा कुछ भी नहीं बताया था। हालांकि वह नताशा के साथ कई बार पार्टीज में स्पॉट हुए थे लेकिन कभी इस बात का जिक्र ही नहीं किया था।
3 of 5
varun
- फोटो : bollywoodlufe
अब जब करण ने शादी को लेकर भी सवाल किया तो वरुण ने बेहिचक कह दिया था कि वह नताशा से ही शादी करेंगे लेकिन कब इसका कुछ नहीं पता है। ऐसे में बॉलीवुड में शादी का सीजन जोरों पर चल रहा है। अभी दस दिन पहले ही बॉलीवुड के हिट कपल रणवीर-दीपिका की शादी हुई है और इधर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
varun
- फोटो : bollywoodlufe
लेकिन सामने आए वरुण, नताशा और डेविड के यह एयरपोर्ट पर फोटोज साफ-साफ इनके रिश्ते को आगे ले जाने का इशारा कर रहे हैं। इधर वरुण ने भी शादी के लिए हामी भरी हुई है लेकिन शादी कब होगी इस बात का कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इन्हें देखते हुए लग रहा है कि वरुण भी जल्द शादीशुदा एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
varun
- फोटो : bollywoodlife
आखिर में आपको बता दें कि फिलहाल वरुण फिल्म कलंक को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। वह फिल्म में एक डांस टीचर के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में आशिकी 2 फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी होंगे जो वरुण धवन के भाई का किरदार करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।