पूरी दुनिया में कोरोना का कहर एक बार फिर भयावह रूप ले रहा है। बॉलीवुड में भी इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई फिल्मी सितारे इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बताना चाहते हैं कि कोरोनावायरस इन दिनों हमसे कुछ इस तरह ही बात कर रहा है।
वरुण धवन ने मजेदार अंदाज में बताया कोरोना का मिजाज, देखें वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसे देखकर किसी की भी हंसी रुक जाना नामुमकिन है। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है और वह जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो वरुण की एक फिल्म का वीडियो क्लिप है।
बता दें कि यह वीडियो और डायलॉग वरुण की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की है। जिसमें वो बोलते नजर आते हैं कि, 'जब मैंने शहर छोड़ा था ना, पूरा शहर मुझको छोड़ने आया था। मैं दिखता हूं स्वीट, इनोसेंट, स्वामी टाइप का ना लेकिन मैं हूं बहुत बड़े (बीप) टाइप का...।' इस वीडियो में एक मजेदार ट्विस्ट भी है।
दरअसल, इस वीडियो को एडिट करते हुए लिखा गया है कि इस तरह कोरोना वायरस (Coronavirus) हमसे बात कर रहा है और जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है और जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि बीते वर्ष 'जुग-जुग जियो' की चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान वरुण खुद कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। गौरतलब है कि वरुण धवन की आगामी फिल्म भेड़िया का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं और इसके निर्माता दिनेश विजन हैं। इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। शूटिंग के सिलसिले में वरुण और कृति पिछले हफ़्ते ही अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जहां फ़िल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया जाना है। शूटिंग शुरू करने से पहले फ़िल्म की टीम ने मुख्यमंत्री पेमा खंडू और दूसरे अहम लोगों से मुलाक़ात की थी। भेड़िया अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।