फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नताशा दलाल संग शादी के बाद वरुण धवन ने किया पहला ट्वीट, फैंस को बोला 'शुक्रिया'

Wed, 27 Jan 2021 06:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 Jan 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Tweeted For The First Time After Wedding With Natasha Dalal
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हाल ही में 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए। वरुण और नताशा की शादी फैंस के लिए भी बेहद खास रही। अब शादी के बाद वरुण धवन ने अपने फैंस का शुभकानाएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

Varun Dhawan Tweeted For The First Time After Wedding With Natasha Dalal
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

वरुण धवन ने हाल ही में शादी के बाद पहली बार ट्वीट किया है। वरुण ने अपने ट्वीट में फैंस का उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। वरुण ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आखिरी कुछ दिनों में नताशा और मुझे हर किसी से प्यार और पॉजिटिविटी मिला है, इसलिए हर किसी को दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं।'

Varun Dhawan Tweeted For The First Time After Wedding With Natasha Dalal
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन ने अपनी शादी भले ही एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में की हो। लेकिन उन्होंने अपने फैंस को शादी की अपडेट लगातार दी है। वरुण ने शादी के तुरंत बाद ही अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए वरुण ने लिखा था, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Tweeted For The First Time After Wedding With Natasha Dalal
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/viralbhayani

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस से हुई थी। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित रहे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से भी इस शादी में कुछ चुनिंदा लोगों को ही न्यौता दिया गया था। शादी के बाद इन दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan Tweeted For The First Time After Wedding With Natasha Dalal
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn

बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को स्कूल के दिनों से ही जानते थे। दोनों बचपन के दोस्त थे। वरुण और नताशा दोनों को ही एक साथ पार्टीज और फंक्शंस में भी स्पॉट किया जाता रहा है। इन दोनों की शादी के कयास साल 2018 से ही लगाए जा रहे थे। लेकिन दोनों ने साल 2021 को शादी के लिए चुना।

पढ़ें: सुबह उठकर सबसे पहले ये काम करती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के बारे में बताई ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed