{"_id":"62ea22af4428ed683b2fc02e","slug":"varun-dhawan-upcoming-movie-bawaal-shooting-completed-actor-returns-to-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bawaal: ‘बवाल’ मचाने के लिए तैयार हैं वरुण धवन और जान्हवी, फिल्म की शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौटे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bawaal: ‘बवाल’ मचाने के लिए तैयार हैं वरुण धवन और जान्हवी, फिल्म की शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौटे अभिनेता
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वरुण और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। जान्हवी कपूर फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। वहीं, अब वरुण धवन भी शूटिंग खत्म करके वापस मुंबई लौट आए हैं। वरुण ने आखिरी दिन की शूटिंग की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं।
2 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
'बवाल' की शूटिंग को पूरा करने के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वरुण के पीछे पूरी कास्ट खड़ी हुई है और सभी कह रहे हैं कि हमने मचा दिया है बवाल। फिल्म को खत्म करने की खुशी सभी के चेहरे पर दिखाई दे रही है। वहीं, पोलैंड में शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई पहुंचे वरुण एयरपोर्ट पर ब्लू-ब्लैक कलर के ट्रैक पैंट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई।
3 of 4
वरुण धवन
- फोटो : insta
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'बवाल' की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप में हुई है। साजिद नाडियाडवाला और निर्माता नितेश तिवारी की इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन- जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर नजर आए थे। वहीं, अब वह 'बवाल' के अलावा 'भेड़िया' में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' पिछले हफ्ते ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई है, जिसे दर्शकों को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।