बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग लोगों के सिर चढ़कर बोलती है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि वह सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपने फोटोज और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं, जिसके चलते कभी-कभी स्टार्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुआ। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह दोनों मीडियाकर्मियों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं और सामंथा थोड़ी घबराई हुई नजर आ रही हैं।
Viral Video: सामंथा प्रभु को भीड़ से बचाते दिखे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा वीडियो
इस वायरल होते वीडियो में वरुण धवन और अभिनेत्री सामंथा को निर्देशक राज निदिमोरू के साथ मुंबई के अंधेरी में एक बिल्डिंग से बाहर आते देखा गया। इन दोनों सुपरस्टार्स को देखकर वहां इन्हें फोटोग्राफर्स ने घेर लिया। इसी दौरान वरुण ने फोटोग्राफर्स से कहा, "डराओ मत, क्यों डरा रहे हो इसको?" यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
फैंस को भा गया अंदाज
इस वीडियो को देखकर लोग वरुण की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता का यह अंदाज देखकर हैरान भी लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"वरुण कितने प्यारे हैं।" दूसरे ने लिखा,"वह बहुत जैन्टल आदमी है।" एक ने तो सामंथा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा,"आई लव यू सामंथा।"
सिटाडेल में साथ आएंगे नजर
जानकारी के लिए बता दें कि वरुण और सामंथा पहली बार 'एवेंजर्स' फेम 'रूसो ब्रदर्स' के साथ राज और डीके निर्देशित 'सिटाडेल' में नजर आएंगे। द फैमिली मैन 2 के बाद सामंथा दूसरी बार राज और डीके के साथ काम कर रही हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
सिटाडेल के अलावा सामंथा 'शाकुंतलम' और 'काथु वकुला रेंदु काधल' में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। वरुण अमर कौशिक की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे।