फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी: क्वारंटीन में बाइक राइड करते हुए दिखें वरुण सूद, लोगों ने की जमकर आलोचना

Sun, 27 Jun 2021 10:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 27 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Varun sood Lands in Trouble for going outside the house during lockdown See Viral Photos
वरुण सूद - फोटो : Instagram

वरुण सूद हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग खत्म करके मुंबई लौटे हैं। पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका से लौटे सभी प्रतियोगियों को फिलहाल इंस्टीटूशनल क्वारंटीन में रखा गया है। लेकिन सिर्फ वरुण सूद और राहुल वैद्य को ही उनके घर में क्वारंटीन होने की इजाजत मिली थी। साउथ अफ्रीका से लौटे वरुण को मुंबई में स्पॉट किया गया,  जिसके बाद इस अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। दरअसल वरुण एक बाइक पर बैठें हैं और उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।



खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पूरी करके लौटें हैं वरुण

वरुण सूद पिछले हफ्ते ही सब खिलाड़ियों के साथ केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग करके मुंबई वापस आए है। दरअसल सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इन सभी प्रतियोगियों को भारत लौटने के बाद क्वारंटीन किया गया। सभी कंटेस्टेंट्स को इंस्टीटूशनल क्वारंटीन में रखा गया है। वरुण सूद और राहुल वैद्य को ही उनके घर में क्वारंटीन होने की इजाजत मिली थी। हालांकि बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक इनमें से किसी भी प्रतियोगी को अपना क्वारंटीन का समय खत्म करने से पहले घर से निकलने की अनुमति नहीं है।  वरुण सूद कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं इसलिए उन्हें घर पर क्वारंटीन करने की इजाजत मिली थी।

Varun sood Lands in Trouble for going outside the house during lockdown See Viral Photos
वरुण सूद - फोटो : Instagram

बीएमसी अधिकारियों ने दी ये प्रतिक्रिया

वरुण  की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तो उन्हें ट्रोल कर ही रहे हैं, लेकिन साथ ही अब इस पर बीएमसी की तरफ से भी प्रतिक्रिया मिली है। बीएमसी के एक अधिकारी ने मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'हालांकि उन्हें इंस्टीटूशनल क्वारंटीन नहीं किया गया था, लेकिन उन्हें घर से बाहर निकलने की इजाजत भी नहीं थी। इस स्टेटमेंट से ये साफ है कि वरुण के अपने घर से बाहर निकलने के इस निर्णय से बीएमसी अधिकारी बिलकुल भी खुश नहीं है।

Varun sood Lands in Trouble for going outside the house during lockdown See Viral Photos
वरुण सूद - फोटो : Instagram

वरुण सूद ने दी अपनी सफाई

बीएमसी की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद वरुण ने भी एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए सफाई दी। वरुण ने कहा, 'मुझे चोट लगी थी और मैं दवाई लेने गया था।' उन्होंने कहा, ' बहुत लोगों को ये लग रहा है कि मैं जिम गया था, लेकिन मैं जिम नहीं गया था।' वरुण ने बताया कि शूटिंग करते वक्त उनके पैर में चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun sood Lands in Trouble for going outside the house during lockdown See Viral Photos
वरुण सूद - फोटो : Instagram

खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान लगी चोट
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक  कुछ समय पहले खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग पर एक स्टंट के दौरान वरुण सूद को चोट भी लगी थी। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। वरुण के वापस आने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। वरुण को लेने वो खुद अस्पताल पहुंची थी।

विज्ञापन
Varun sood Lands in Trouble for going outside the house during lockdown See Viral Photos
वरुण सूद - फोटो : Instagram

खतरों के खिलाड़ी का 11 वां सीजन जल्द ऑन-एयर होगा

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 जल्द ही ऑन-एयर होगा। इस साल शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में की गई हैं। शो में कई जाने-माने टेलीविजन कलाकारों ने भाग लिया। इस सीजन में अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, वरुण सूद, अनुष्का सेन सहित कई बड़े और जाने-माने चेहरें नजर आएंगे। शो की मेजबानी रोहित शेट्टी ही करेंगे।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed