{"_id":"5b22591c4f1c1bf56e8b7f0b","slug":"vastavikta-pandit-told-people-that-she-is-shahid-kapoor-wife-reveals-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना नहीं शाहिद के प्यार में पागल हो गई थीं ये हीरोइन, सरेआम खुद को बोलेने लगी थीं शाहिद की पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना नहीं शाहिद के प्यार में पागल हो गई थीं ये हीरोइन, सरेआम खुद को बोलेने लगी थीं शाहिद की पत्नी
Thu, 14 Jun 2018 06:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं जिन्हें बढ़िया लॉन्च तो मिला लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। फिल्में न चलने के चक्कर में जहां कई स्टार किड्स गुमनाम हो गए तो वहीं कई ऐसे स्टार किड्स रहे जो फ्लॉप होने के बाद भी फिल्मों से अपना मोह नहीं छुड़ा पाए और गंदी हरकतों पर उतर आए। ऐसी ही एक हीरोइन थी वास्तविकता पंडित। वास्तविकता मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी हैं और वह उस वक्त चर्चा में आईं जब एक्टर शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वास्तविकता ने साल 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वह मात्र एक स्ट्रगलर बनकर ही रह गईं। पिता के स्टारडम का भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।
2 of 5
कहीं न कहीं वास्तविकता पंडित के ऊपर ये बात हावी थी कि उनके पिता राज कुमार इतने बड़े सुपरस्टार रहे जबकि वह अपने पिता जैसा नहीं बन पाईं। शायद इसीलिए पब्लिसिटी में बने रहने के लिए वास्तविकता ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दीं जिससे सभी लोग दंग रह गए थे। हद तो तब हो गई जब वह शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गई थीं। शाहिद जहां भी जाते वास्तविकता उन्हें फॉलो करती रहतीं। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और कहती कि वह उनकी सबसे बड़ी फैन हैं। हालांकि सच्चाई कुछ और थी। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून बन गया था।
3 of 5
शाहिद पर वह इस कदर मर मिटी थीं कि उनकी हर एक हरकत पर नजर रखती थीं। उन्होंने शाहिद के और करीब आने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया था। शाहिद ने पहले तो वास्तविकता और उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो मजबूरन शाहिद को वास्तविकता के खिलाफ कड़ा कदम उठाना पड़ा। वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी बताने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वह लोगों से साफ कहती किं शाहिद और उन्होंने शादी कर ली है। कई बार तो वह शाहिद के घर पहुंच जातीं और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहती थीं। वास्तविकता को कोई बीमारी नहीं थी लेकिन उनकी ऐसी हरकतें लोगों को चौंका रही थीं। कुछ लोगों का कहना था कि लगातार फ्लॉप के चलते वास्तविकता का ये हाल हो गया था। असफल डेब्यू के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने साल 2000 में फिल्म 'दिल भी क्या चीज है' बनाई जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अर्जन बाजवा थे लेकिन एन मौके पर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
निर्देशक का कहना था कि वास्तविकता में एक्टिंग का हुनर नहीं है। उन्होंने वास्तविकता को सिर्फ इसलिए साइन किया था क्योंकि वह राज कुमार की बेटी हैं। वास्तविकता अपने साथ इस तरह के व्यवहार से काफी दुखी थीं। 10 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद भी वास्तविकता बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं। वह लोगों के साथ गलत बर्ताव करने लगी थीं। आज वास्तविकता पंडित कहां हैं और किस हाल में हैं इसकी कोई जानकारी नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।