पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक अक्सर अपने बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वीना ने इंडियन एयर फोर्स An 32 के गायब होने पर भद्दा बयान दिया है जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
विंग कमांडर अभिनंदन के बाद अब IAF विमान के लापता होने पर पाक एक्ट्रेस ने की बेहूदा टिप्पणी
वीना ने ना केवल विमान को लेकर असंवेदनशील बयान दिया बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के रडार वाले बयान का भी मजाक उड़ाया। वीना ने ट्विटर पर लिखा- 'IAF An-32, दुर्घनाग्रस्त नहीं हुआ है। मौसम बहुत खराब है और रडार इसका पता नहीं लगा सकते। मिलिट्री साइंटिस्ट पीएम नरेंद्र मोदी।' वीना मलिक के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा कि 'चीप पब्लिसिटी लेना बहुत अच्छे से आता है इन पाकिस्तानियों को। अब इन लोगों को काम नहीं मिल रहा है तो ऐसे काम कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'इसी सब बकवास की वजह से ही तुम बॉलीवुड से गायब हो।'
#IAF An-32 hasn’t crashed.
Weather is too CLOUDY and Radars can’t detect it, - Military Scientist, PM Shree #NarendraModi 😀@IAF_MCC @narendramodi
वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे। सुखोई 30 और सी 130 विमान इसे खोजने में जुटे हैं। विमान एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एयर फील्ड के ऊपर से लापता हो गया।
इससे पहले वीना मलिक ने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर भी ऐसी ही टिप्पणी की थी। वीना ने लिखा- 'अभी-अभी तो आए हो अच्छी मेहमान नवाजी होगी आपकी।'
Abhi Abhi Tu Ayo Ho...Achi Mehmaan Nawazi Ho GI Aap Ki😜 pic.twitter.com/BDcWO25orE
वीना मलिक के इस ट्वीट को देख स्वरा भास्कर भड़क गईं और उन्होंने वीना को टैग करते हुए लिखा- 'वीना जी, लानत है तुम पर और तुम्हारी बीमार मानसिकता पर। तुम्हारी खुशी निर्लज्ज है। हमारा जवान हीरो, बहादुर, शालीन और पकड़ में भी सम्मानित है।'