फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन के साथ रात गुजारना चाहता था अंडरवर्ल्ड डॉन, खूबसूरती ही बन गई थी मुसीबत

Thu, 22 Apr 2021 09:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 22 Apr 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Veerana actress Jasmin is DEAD OR ALIVE Know All Details Here
जैस्मिन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती की वजह से मशहूर हुईं। बात चाहे राम तेरी गंगा मैली वाली हीरोइन मंदाकिनी की करें या फिर पापा कहते हैं की एक्ट्रेस मयूरी कांगो की। ये ऐसी अभिनेत्रियां रही जिनकी फिल्मों से ज्यादा खूबसूरती की चर्चा थी। लेकिन समय के साथ इन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। आज गुमनाम सितारे में हम बात करेंगे वीराना फिल्म की खूबसूरत एक्ट्रेस जैस्मिन की। क्या आप जानते हैं जैस्मिन अब कहां हैं और क्या करती हैं?

Veerana actress Jasmin is DEAD OR ALIVE Know All Details Here
Veerana actress Jasmine - फोटो : ट्विटर

फिल्म में जैस्मिन इकलौती ऐसी चुड़ैल थी, लोग जिससे डरे कम लेकिन खूबसूरती का कायल जरूर हुए। 'वीराना' के बाद जैस्मिन ने कई और हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'बंद दरवाजा', 'डाक बंगला' और 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई वीराना की। ये फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी।

Veerana actress Jasmin is DEAD OR ALIVE Know All Details Here
Veerana actress Jasmine - फोटो : ट्विटर

वीराना के बाद बॉलीवुड भी जैस्मिन से वीराना हो गया। इस फिल्म के पहले भी उनकी दो ही फिल्में आई थीं। कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन जैस्मिन की खूबसूरती पर फिदा हो गया था। जैस्मिन के पास रोजाना अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि जैस्मिन अंडरवर्ल्ड से इस हद तक परेशान हो गईं थीं कि उन्होंने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया और गुमनाम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veerana actress Jasmin is DEAD OR ALIVE Know All Details Here
Veerana actress Jasmine - फोटो : ट्विटर

आज भी जैस्मिन की कोई खबर नहीं है। कुछ लोग कहते हैं कि वो शादी करके विदेश में रह रही हैं तो कुछ का मानना है कि अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। उनका कोई सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं है। यानी जैस्मिन के बारे में किसी के भी पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Veerana actress Jasmin is DEAD OR ALIVE Know All Details Here
Veerana actress Jasmine - फोटो : ट्विटर

कहा जाता है कि उनका पूरा नाम जैस्मीन भाटिया है। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें जैस्मीन धुन्ना भी बताया गया है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एनडी कोठारी ने 1979 में आई फिल्म ‘सरकारी मेहमान’ में जैस्मिन को लॉन्च किया था। इस मूवी में विनोद खन्ना और अमजद खान भी थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed