{"_id":"5a6c7b4b4f1c1b4e588b5092","slug":"veteran-actress-asha-parekh-on-padmaavat-row","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' देखने के बाद आशा पारेख ने कही बड़ी बात, बोलीं- 30 की होती तो जरूर करती ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' देखने के बाद आशा पारेख ने कही बड़ी बात, बोलीं- 30 की होती तो जरूर करती ये काम
Sun, 28 Jan 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
asha parekh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज को लेकर देशभर में खूब बवाल मचाया गया था। आखिरकार फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई और देशभर में फिल्म को देखने के लिए अच्छी संख्या में दर्शक पहुंचे। यहां तक की फिल्म ने पहले ही दिन बहुत अच्छी कमाई भी की। फिल्म को बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने देखा और फिल्म की सराहना की। वहीं हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने भी फिल्म की बेहद तारीफ की है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें फिल्म को देखने के बाद क्या बोली आशा पारेख...
2 of 4
padmaavat
फिल्म को देखने के बाद एक्ट्रेस आशा पारेख ने कहा, ‘देश पागल हो गया है। यकीन मानिए फिल्म देखने के बाद मैं सो नहीं पाई। संजय लीला भंसाली ने कमाल की फिल्म बनाई है।’ आशा पारेख ने आगे संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहा, ‘जिस तरह से संजय अपने एक्टर्स से फिल्म में काम कराते हैं वह कमाल है। काश मैं 30 साल की होती और भंसाली की हिरोइन होती। मैं दीपिका को उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बधाई देती हूं।’
3 of 4
PADMAAVAT
पारेख ने आगे कहा, ‘अगर मैं रानी पद्मावती पर फिल्म बनाती तो दीपिका की जगह और किसी को नहीं लेती। वह बहुत ग्रेसफुल डांसर हैं और उनकी एक्टिंग लाजवाब है। रणवीर सिंह का काम फिल्म में बहुत बढ़िया है। फिल्म का हर फ्रेम बहुत मेहनत से बनाय गया है। ‘घूमर’ में डांस बहुत खूबसूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
करणी सेना के बारे में आशा पारेख कहती हैं, 'मैं हैरान हूं कि करणी सेना इतना हल्ला क्यों मचा रही है। फिल्म में राजपूतों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। फिल्म में राजपूतों को ऐसा दिखाया गया है जैसे कभी किसी ने फिल्मों में नहीं दिखाया। उन्होंने एक गलती जरूर की है यह फिल्म बनाने की उन्होंने हिम्मत की है। उन्होंने कोशिश की मुगल-ए-आजम के सामने एक और जबरदस्त फिल्म को खड़ा करने की।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।