फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में मिला था फिल्म का ऑफर, कभी विलेन तो कभी कॉमेडियन बनकर हिट हुए बॉलीवुड के 'दद्दू'

Thu, 20 Feb 2020 10:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 20 Feb 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
veteran bollywood actor Om Prakash death anniversary
om prakash - फोटो : Social Media

फिल्मों में अभिनय करने वाले न जाने कितने अभिनेताओं का नाम हम नहीं जानते। लेकिन, वो कलाकार अपने शानदार अभिनय से ऐसी छाप छोड़ते हैं कि हम जिंदगीभर उन्हें नहीं भूल पाते। यकीनन आपने भी ओम प्रकाश की तस्वीर देखकर उन्हें पहचान लिया होगा। 60-70 के दशक में तो वो फिल्मों की जान हुआ करते थे। 30 साल तक उन्होंने फिल्मों को अपने हुनर से सजाया।

veteran bollywood actor Om Prakash death anniversary
om prakash actor - फोटो : Social Media

 19 दिसंबर, 1919 को जम्मू में जन्मे ओमप्रकाश ने 12 साल की उम्र में क्लासिकल संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वो स्टेज पर ज्यादातर ‘कमला’ का किरदार अदा करते थे। संगीत के अलावा थियेटर और फिल्मों में उनकी दिलचस्पी थी। साल 1937 में उन्होंने रेडियो में काम करना शुरू किया। उनका शो 'फतेह दिन' पूरे पंजाब में फेमस हुआ। एक शादी में दावत के दौरान फिल्म डायरेक्टर डी पंचोली की नजर ओम प्रकाश पर पड़ी। पंचोली ने उन्हें लाहौर में अपने ऑफिस आने का न्योता दिया। उन्होंने ओम प्रकाश को ‘दासी’ फिल्म के जरिये फिल्मों में पहला ब्रेक दिया।

veteran bollywood actor Om Prakash death anniversary
om prakash - फोटो : Social Media

फिल्म लखपति में ओम प्रकाश ने विलेन की भूमिका निभाई और लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद लाहौर, चार दिन और रात की रानी जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने अपने हुनर को साबित किया। उस दौर में दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे बड़े सुपर स्टार के साथ काम करना बड़ी बात थी। ओम प्रकाश ने इन दोनों कलाकारों के साथ भी काम किया। इसके बाद वो सिनेमा जगत की बड़ी पहचान बन गए। ओम प्रकाश की जोड़ी अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ खूब बनी। जंजीर, शराबी और चुपके जैसी हिट फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय किया। बॉलीवुड में उन्हें 'दद्दू' के नाम से भी पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
veteran bollywood actor Om Prakash death anniversary
om prakash in roti - फोटो : social media

उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें दस लाख, अन्नदाता, चरणदास, साधु और शैतान, दिल-दौलत-दुनिया, अपना देश, चुपके-चुपके, जूली, जोरू का गुलाम, आ गले लग जा, प्यार किए जा, पड़ोसन, बुड्ढा मिल गया, शराबी, भरोसा, तेरे घर के सामने, मेरे हम-दम मेरे दोस्त, लोफर, दिल तेरा दीवाना जैसी फिल्में शुमार हैं।

विज्ञापन
veteran bollywood actor Om Prakash death anniversary
om prakash actor

एक्टिंग के साथ-साथ ओम प्रकाश ने फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 60 के दशक में फिल्म संजोग, जहांआरा और गेटवे आफ इंडिया जैसी फिल्में बनाईं। ओम प्रकाश को दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें मुंबई में ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कोमा में चले गए। 21 फरवरी, 1998 को उन्होंने आखिरी सांस ली।

74 साल के इस एक्टर ने सनी लियोनी से मांगा पर्सनल नंबर, अभिनेत्री ने दे दिया पति का कॉन्टेक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed