विक्की कौशल और कटरीना कैफ 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी करने वाले हैं। आज कटरीना की मेहंदी सेरेमनी है, जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां जयपुर पहुंच चुकी हैं। खुद विक्की और कटरीना भी बीती शाम को एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के होटल में पहुंचते ही मैनेजमेंट ने उनका जोरदार स्वागत किया। कटरीना कैफ जैसे ही होटल पहुंचीं जमकर आतिशबाजी की गई। अब सोशल मीडिया पर कटरीना की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
Vicky Katrina Wedding: मेहंदी सेरेमनी में झूमकर नाचती दिखीं कटरीना! आपने देखी ये वायरल हो रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसे देखकर कहा जा रही है कि ये कटरीना की मेहंदी की तस्वीरें हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में वह झूमकर नाचती दिख रही हैं। हालांकि ये तस्वीरें एक एड शूट की हैं जिसे फैंस मेहंदी की तस्वीरें बताकर वायरल कर रहे हैं।
she’s literally enjoying and being so happy and glowy on her special day 🪔#VickyKatrinaWedding | #KatrinaVickywedding | #vickatwedding pic.twitter.com/CsG88zPhzh
कटरीना और विक्की की शादी में किसी भी फोटोग्राफर को फोटो खींचने की अनुमति नहीं मिली है। इतना ही नहीं शादी में शरीक होने वाले मेहमानों को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। सोमवार दोपहर से कटरीना के भाई-बहन और करीबी दोस्तों का जयपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के 10 बड़े सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं।