{"_id":"607c20858ebc3ebf815f602e","slug":"vicky-kaushal-and-katrina-kaif-tested-corona-positive-and-negative-together-now-users-are-calling-it-true-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव हुए विक्की और कटरीना, यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक साथ कोरोना पॉजिटिव और निगेटिव हुए विक्की और कटरीना, यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 18 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत में इन दिनों कोरोना किसी खलनायक की तरह सभी सितारों के पीछे पड़ा है। क्या हीरो, क्या हीरोइन और क्या निर्देशक-निर्माता, आए दिन किसी ना किसी सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने कोरोना को मात दे दी है और ठीक हो गए हैं। इसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम भी शामिल है। हालांकि अब इस सामान्य सी बात में भी सोशल मीडिया यूजर्स को इनके प्यार की गहराई नजर आ रही है।
2 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कुछ दिन पहले विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके कुछ वक्त बाद ही कटरीना ने भी सोशल मीडिया पर बता दिया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके बाद शनिवार को विक्की ने फिर फैंस को जानकारी दी की उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं फिर कटरीना ने भी बता दिया कि उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
अब कहने को तो ये महज इत्तेफाक है, लेकिन कटरीना और विक्की अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसे में दोनों के एक साथ पॉजिटिव और निगेटिव होने पर उनके अफेयर की खबरों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vicky kaushal, Katrina kaif
- फोटो : social media
कई यूजर्स का कहना है कि दोनो में इतना प्यार हो गया है कि दोनों संक्रमित भी एक साथ हो रहे हैं और बीमारी से छुटकारा भी एक साथ ही मिल रहा है। हालांकि इंडस्ट्री में इनके अफेयर को लेकर कुछ भी कहा जाता हो लेकिन कटरीना और विक्की ने अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं दी है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते का सच नहीं स्वीकार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
विक्की कौशल ने अफेयर की खबर पर कहा था कि, 'ये मेरी निजी जिंदगी है और इसके बारे में किसी और को कुछ भी नहीं बताना चाहता। अगर मैं इस पर कुछ बोलूंगा तो इस पर कई तरह की बाते बनेंगी जोकि बहुत गलत होगा'। फिलहाल विक्की और कटरीना इस पर भले ही कुछ ना बोलें लेकिन फैंस इन्हें साथ देखना चाहते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये जोड़ी ऑनस्क्रीन भी धमाल मचाती नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।