फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रपोजल: विक्की कौशल ने कटरीना कैफ से कहा- मुझसे शादी करोगी?, देखते रह गए सलमान खान

Tue, 29 Jun 2021 01:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 29 Jun 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Asks Katrina Kaif will you marry me salman khan gives this reaction
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : Social Media

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के प्यार के चर्चे इन दिनों मशहूर हैं। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार नहीं किया है, लेकिन जबसे हर्षवर्धन कपूर ने इनके प्यार का खुलासा दुनिया के सामने किया है तभी से इनकी आए दिन कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। हाल ही में अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिर्फ विक्की कौशल और कटरीना नहीं है बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी हैं। इस वीडियो में विक्की कटरीना से पूछते नजर आ रहे हैं, 'मुझसे शादी करोगी'?



विक्की ने कटरीना से कहा मुझसे शादी करोगी।

इस वीडियो में कटरीना कैफ, सलमान खान और विक्की कौशल है। सलमान के सामने कोई कटरीना को प्रपोज कर दे उसके लिए काफी हिम्मत चाहिए, वो भी डेट के लिए नहीं सीधा शादी के लिए। दरअसल विक्की कटरीना और सलमान का ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है, जिसमें सलमान खान मौजूद थे विक्की कौशल ने इस अवॉर्ड नाइट की मेजबानी की थी। इसी दौरान कार्तिक और विक्की ने स्टेज पर कटरीना को आमंत्रित किया। विक्की स्टेज पर कटरीना के साथ जब तक फ्लर्ट और मस्ती कर रहे थे तब तक तो सलमान ठीक थे। लेकिन जैसे ही विक्की ने कटरीना को शादी के लिए पूछा सलमान की प्रतिक्रिया देखने लायक थी।

Vicky Kaushal Asks Katrina Kaif will you marry me salman khan gives this reaction
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : Social Media

सलमान खान ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सलमान खान के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन में उनकी बहन अर्पिता भी मौजूद थी। इस वीडियो में विक्की कटरीना से ये कहते हुए दिख रहें हैं, आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती। ये सुनने तक सलमान काफी हंस रहे थे। विक्की ने आगे कहा, 'शादी का सीजन चल रहा है, तो मुझे लगा आपका भी मन कर रहा होगा, मुझे लगा आपसे भी पूछ लेता हूं। इसके जवाब में कटरीना ने जब पूछा क्या, तो फिर विक्की ने बिना टाइम गवाएं उनसे पूछ लिया, 'मुझसे शादी करोगी? ये सुनने के बाद सलमान खान की बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रिया सामने आई। विक्की के इस प्रपोजल को सुनकर सलमान खान ने आंखें बंद करके अपनी बहन अर्पिता के कंधे पर सिर रख लिया। लेकिन विक्की की बात का कटरीना ने जैसे ही जवाब दिया- कि हिम्मत नहीं है, ये सुनकर सलमान चौंक कर उठ गए। उनकी इस प्रतिक्रया पर प्रशंसक तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Big Bollywood (@bigbollywoodpage)

Vicky Kaushal Asks Katrina Kaif will you marry me salman khan gives this reaction
कटरीना कैफ, सलमान खान, विक्की कौशल - फोटो : Social Media

 विक्की के साथ अपने रिश्ते को निजी रखना चाहती हैं कटरीना
 
विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक-दूसरे के प्यार में हैं ये बात सामने आ चुकी है। लेकिन कटरीना अपनी विक्की कौशल के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं करना चाहती इसकी एक वजह कही न कही सलमान खान भी हैं। सलमान खान से पंगा लेना अक्सर कोई बॉलीवुड सितारों को भारी पड़ चुका है। किसी का फिल्म जगत में करियर पूरी तरह से खत्म हो गया तो किसी के पास फिल्में होकर भी नहीं हैं। जब कटरीना रणबीर को डेट कर रही थीं उस दौरान सलमान खान और कटरीना कैफ के रिश्ते पूरी तरह से बिगड़ चुके थे। यहां तक कि कटरीना के करियर पर भी उस दौरान गहरा असर पड़ा। लेकिन रणबीर से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने फिर कटरीना का हाथ थामा और बॉलीवुड में कटरीना की गाड़ी चल पड़ी। शायद यही वजह है कि कटरीना अब अपने रिश्ते को हर किसी की नजर से बचा के रखना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Asks Katrina Kaif will you marry me salman khan gives this reaction
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई मीम्स और वीडियो

कटरीना कैफ और विक्की का रिश्त जब से दुनिया के सामने आया है तभी से सोशल मीडिया पर इनके कई मीम्स वायरल होते रहते हैं। इन मीम्स में सिर्फ कटरीना और विक्की कौशल शामिल नहीं होते बल्कि सलमान खान और रणबीर कपूर को भी इसमें घसीटा जाता है। उन पर कई मीम्स लोगों ने बना डाले। रणबीर कपूर पर एक मीम्स डालते हुए लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि फिल्म संजू में जो विक्की कौशल के साथ हुआ अब एक्टर ने रणबीर से बदला ले लिया है। रणबीर कपूर के अलावा सलमान खान के ऊपर भी लोगों ने कई मीम्स बना डाले। सलमान और कटरीना की जोड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी हैं और दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे। अब लोगों ने सलमान को लेकर मीम्स बना दिए कि वो इंतजार करते रहें और कटरीना विक्की कौशल के पास चली गईं।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Asks Katrina Kaif will you marry me salman khan gives this reaction
विक्की कौशल, कटरीना कैफ, हर्षवर्धन कपूर - फोटो : instagram

हर्षवर्धन कपूर ने इनके रिश्ते पर लगाई थी मुहर

हर्षवर्धन कपूर ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। दरअसल इस अभिनेता से बॉलीवुड की उस जोड़ी के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया था, जिसको लेकर कई खबरें हैं कि वो रिश्ते में हैं, लेकिन उन्हें लगता है वो सिर्फ खबर नहीं बल्कि सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा, 'विक्की और कटरीना साथ हैं, यह सच है। मुझे लगता है ये बताने के बाद अब मेरे लिए परेशानी खड़ी होनी वाली है? शायद! मुझे नहीं पता।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed