विक्की कौशल बॉलीवुड के व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। 'उरी' की सफलता के बाद विक्की कौशल के पास कई फिल्मों के ऑफर हैं। पॉपुलरिटी बढ़ने के साथ ही विक्की कौशल को फैंस हर जगह घेर लेते हैं हालांकि कई बार इस वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है। एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने ऐसा ही किस्सा शेयर किया है।
विक्की कौशल के घर जबरन घुसी थी फीमेल फैन, इस हरकत से घरवाले भी रह गए थे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल ने एक फीमेल फैन के बारे बताया जब वो उनके अपार्टमेंट तक आ पहुंची थी। यही नहीं उसने विक्की कौशल के पेरेंट्स से बात की और कहा कि वो पिछले कई महीनों से विक्की से चैट कर रही हैं। इस बार में विक्की कौशल ने कहा कि 'दरअसल फेसबुक पर मेरे नाम से कई फेक प्रोफाइल चल रही थी। वो लड़की मेरे फेक प्रोफाइल पर किसी से चैट कर ही थी। यह थोड़ा डरावना भी है इसलिए मैंने अपना वैरिफाइड अकाउंट बनाया और फेक अकाउंट्स को बंद करवाया।'
विक्की कौशल ने बताया कि 'उस लड़की के लिए यह यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था कि वो मुझसे नहीं किसी और से बात कर रही थी। मैंने उसे किसी तरह समझाया। इस अनुभव के अलावा अभी तक फैंस के साथ जितने भी अनुभव रहे हैं वो अच्छे रहे।'
हाल ही में विक्की कौशल अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में रहे। यह वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगे थे कि पार्टी में सितारों ने ड्रग्स ली है। विक्की कौशल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं सेना के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।'
विक्की कौशल ने आगे कहा, 'मैं जब वापस मुंबई अपने घर लौटा तो मैंने अपना ट्विटर चेक किया। एफआईआर, ओपन लेटर? मुझे लगा कि मेरे माता-पिता पर काफी असर होगा। वह न्यूज को फॉलो कर रहे थे। मैं अपने मम्मी-पापा के पास गया। मैंने देखा वह लोग मुस्कुरा रहे थे कि सब ठीक है क्योंकि मेरी मम्मी-पापा को सब पता है लेकिन कई टीवी चैनल मेरे चेहरे पर निशान लगाकर कुछ भी बोल रहे थे। ये बातें मुझे बहुत प्रभावित कर रही थीं।'
पढ़ें: करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप पर बोले विक्की कौशल, कहा- मैं पूरे देश का चरसी बन...