फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Day 38: रविवार को ‘छावा’ की कमाई में हुई बढ़ोतरी, जानिए 38वें दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Sun, 23 Mar 2025 09:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 23 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 38: फिल्म ‘छावा’ की कमाई पिछले कुछ दिनों से कम हो रही थी। इसके पीछे कई कारण मौजूद थे। लेकिन रविवार के दिन विक्की कौशल की इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए, 38वें दिन फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Film Chhaava Box Office Collection Day 38 Movie Face Off With Salman Khan Sikandar
फिल्म 'छावा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘छावा’ को सिनेमाघरों में लगे हुए लभगग एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। फिल्म धीरे-धीरे 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की तरफ आगे बढ़ रही है। जानिए, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का अब तक कलेक्शन और 38वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं।


 
Vicky Kaushal Film Chhaava Box Office Collection Day 38 Movie Face Off With Salman Khan Sikandar
फिल्म 'छावा' का एक दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

38वें दिन का कलेक्शन 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘छावा’ ने 38वें दिन लगभग 4.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने अब तक कुल  582.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार होने के कारण दर्शक फिल्म को देखने थिएटर तक आए हैं, इसलिए फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। जबकि पिछले दिनों इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट नजर आने लगी थी।  


 

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने देखी विक्की कौशल की 'छावा', फिल्म की तारीफ में लिखी ये बात 
Vicky Kaushal Film Chhaava Box Office Collection Day 38 Movie Face Off With Salman Khan Sikandar
फिल्म 'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘सिकंदर’ के लिए बनने लगा माहौल 
आज यानी 23 मार्च को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। ट्रेलर को देखकर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज होगी, ऐसे में अगले सप्ताह ‘छावा’ के सामने एक बड़ी फिल्म मुकाबले में खड़ी नजर आएगी। तब देखना होगा कि ‘छावा’ का कलेक्शन क्या रहता है? 

ये खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal Katrina Kaif: पत्नी की दिल की बात जानते हैं विक्की कौशल, कैटरीना मानती हैं उन्हें अच्छा लिसनर  
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Film Chhaava Box Office Collection Day 38 Movie Face Off With Salman Khan Sikandar
'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आईपीएल भी रास्ते की बाधा
इन दिनों आईपीएल के मैच भी चल रहे हैं। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का असर भी ‘छावा’ फिल्म की कमाई पर नजर आ सकता है। दर्शक बड़ी संख्या में मैच देखेंगे तो एक महीने पुरानी फिल्म को देखने शायद ही थिएटर तक आए हैं। 
विज्ञापन
Vicky Kaushal Film Chhaava Box Office Collection Day 38 Movie Face Off With Salman Khan Sikandar
फिल्म 'छावा' के किरदारों में दिव्या दत्ता, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna, @divyadutta25
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई है। औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। यह फिल्म मराठा शासक और योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed