{"_id":"67e02ca687a611d127027291","slug":"the-diplomat-movie-box-office-collection-day-10-john-abraham-sadia-khateeb-shivam-nair-2025-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Diplomat Collection Day 10: 'द डिप्लोमैट' के कलेक्शन में मामूली सुधार, दूसरे रविवार को हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Diplomat Collection Day 10: 'द डिप्लोमैट' के कलेक्शन में मामूली सुधार, दूसरे रविवार को हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 23 Mar 2025 09:27 PM IST
सार
The Diplomat Movie Box Office Collection Day 10: 'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। आइए जानते हैं कि दूसरे रविवार तक फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन
1 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में आई। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और रेवती जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं। आइए इसके कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
'द डिप्लोमैट' यह भारत-पाकिस्तान संबंधों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक वास्तविक घटना से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में जॉन अब्राहम ने भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह का किरदार निभाया है। वहीं, एक भारतीय महिला उज्मा अहमद के रूप में सादिया खतीब फिल्म में दिखी हैं। फिल्म को इसके कथानक और जॉन की अभिनय के लिए सराहना मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है।
Karan Kundrra: अचानक ‘लाफ्टर शेफ 2’ का हिस्सा क्यों बने करण कुंद्रा? अभिनेता ने साझा की असल वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
पहले हफ्ते कैसा रहा प्रदर्शन?
'द डिप्लोमैट' ने अपने पहले दिन यानी होली के मौके पर महज चार करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत की। पहले सप्ताहांत में भी फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वहीं, कामकाज वाले दिनों में इसकी रफ्तार और भी ज्यादा कम हो गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 19.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
4 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : अमर उजाला
अब तक हुई इतनी कमाई
टिकट खिड़की पर फिल्म के दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी ठीक नहीं रही है। फिल्म ने आठवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन दो करोड़ 50 लाख रुपये कमाए। 10वें दिन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 25.41 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : एक्स
किससे पीछे रही द डिप्लोमैट?
'द डिप्लोमैट' को बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' से कड़ी टक्कर मिली। विक्की कौशल अभिनीत यह फिल्म एक महीने से भी ज्यादा समय से सिनेमाघरों में चल रही है। 'छावा' ने अपनी रिलीज के 38वें दिन 'द डिप्लोमैट' से ज्यादा, तीन करोड़ 99 लाख रुपये की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत का भी असर दिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X