{"_id":"5cc816dfbdec2207903d43d8","slug":"vicky-kaushal-first-look-out-from-udham-singh-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल की फिल्म 'ऊधम सिंह' का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखेगी संघर्ष और बलिदान की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल की फिल्म 'ऊधम सिंह' का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखेगी संघर्ष और बलिदान की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजादी के मतवालों पर पंजाब के जलियावालां बाग में चली ताबड़तोड़ गोलियों की घटना के बीती 13 अप्रैल को 100 साल पूरे हो गए। इतिहास का ये पन्ना बड़े परदे पर नई पीढ़ी को समझाने के लिए मशहूर निर्देशक शूजित सरकार सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक बना रहे हैं। इस बायोपिक का फर्स्ट लुक मंगलवार को शूजित ने जारी किया।
2 of 5
vicky kaushal
विकी डोनर, मद्रास कैफे, पीकू और अक्टूबर जैसी ऑफबीट फिल्मों के निर्देशक शूजीत सरकार ने अपने इस नए सफर पर अपना हमसफर चुना है विकी कौशल को। विकी कौशल ने साल 2019 की पहली सुपरहिट फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक दी है और युवाओं में उनका क्रेज इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है।
3 of 5
Vicky Kaushal
- फोटो : social media
पिछले साल भी विकी ने लस्ट स्टोरीज, लव पर स्क्वॉयर फिट और संजू जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था। शूजीत मानते हैं कि जलियावालां बाग से जुड़े इतिहास के इस दस्तावेज को नई पीढ़ी के साथ साझा करने के लिए विकी कौशल से बेहतर अभिनेता नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
फिल्म सरदार ऊधम सिंह में विकी टाइटल रोल कर रहे हैं और इस फिल्म में ऊधम सिंह की कहानी दिखाने के लिए शूजीत दुनिया के तमाम देशों में इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म में सरदार उधम सिंह को जलियावालां बाग में गोली चलाने का आदेश देने वाले जनरल डायर की लंदन में हुई हत्या तक की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
Shoojit Sircar
शूजीत कहते हैं, ‘ऊधम का संघर्ष और बलिदान आज की पीढ़ी को बताया जाना बहुत जरूरी है। मुझे अपने लेखकों रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य से इस फिल्म की कहानी लिखने में बहुत मदद मिली है। मेरे मित्र निर्माता रोनी लाहिड़ी ने इस कहानी पर भरोसा जताया और हम एक महान स्वतंत्रता सेनानी की कहानी पर इन्हीं लोगों के चलते काम शुरू कर सके।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।