बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को उन्होंने अपने घरेलू सहायिका आशा ताई के लिए एक दिल छूने वाला नोट लिखा। दरअसल, विक्की ने यह नोट तब साझा किया जब आशा ताई ने उनकी नजर उतारने की रस्म निभाई। विक्की ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि आशा ताई ने उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' देखी थी। इसके बाद उन्होंने बुरी नजर उतारने की रस्म की थी।
Vicky Kaushal: 'छावा' देखकर घरेलू सहायिका ने सबसे पहले उतारी विक्की कौशल की नजर, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
Vicky Kaushal: 'छावा' देखने के बाद विक्की कौशल की घरेलू सहायिका आशा ताई ने सबसे पहले उनकी नजर उतारी। अभिनेता ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आशा ताई उनकी नजर उतारने की रस्म अदा कर रही हैं। वीडियो में, जैसे ही आशा ताई उन्हें आशीर्वाद देती हैं वैसे ही विक्की हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त करते नजर आते हैं।
Ayaan Agnihotri Music: अयान अग्निहोत्री के म्यूजिक लॉन्च में दिखा पूरा 'खानदान', मां पर प्यार लुटाते दिखे सलमान
View this post on Instagram
विक्की ने इस वीडियो के साथ लिखा, "आशा ताई ने मुझे हमेशा बढ़ते हुए देखा है... ऊंचाई में भी और जिंदगी में भी। कल उन्होंने 'छावा' देखी और नजर उतारने का आग्रह किया… यह हमेशा उनका तरीका रहा है मुझे प्यार देने का और मुझे इस प्यार की अधिकता से बचाने का। इतने प्यारे इंसान का जीवन में होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"
'छावा' विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक बन चुकी है। रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। अब यह फिल्म 300 करोड़ी क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए इस आंकड़े तक पहुंचना फिल्म के लिए बिल्कुल भी मुश्किल नजर नहीं आ रहा।
इससे पहले, विक्की ने 'छावा' को मिले जबर्दस्त प्यार के लिए अपने फैंस का आभार व्यक्त किया था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा था, "दिल भर आया है आप सबका प्यार देखकर... बहुत-बहुत धन्यवाद!" उन्होंने यह भी लिखा, "आप सभी के संदेश, कॉल्स, और वीडियो के जरिए जो छावा देखने के अपने अनुभव साझा किए हैं, मैं सब देख रहा हूं... सब कुछ अपने दिल में रख रहा हूं। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद... छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा को मनाने के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।"
संबंधित वीडियो