फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल ने खोला रणबीर कपूर का बडा़ सीक्रेट, इंटरव्यू में बताई 'सबसे खतरनाक' खूबी

Mon, 25 Mar 2019 02:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 Mar 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal open secret his friend Ranbir Kapoor
Ranbir, Vicky - फोटो : instagram
विक्की कौशल इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'उरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इससे पहले उनकी फिल्म 'राजी' और 'संजू' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। विक्की कौशल ने 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
Vicky Kaushal open secret his friend Ranbir Kapoor
Ranbir, Vicky - फोटो : social media

'संजू' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर कपूर और विक्की कौशल की दोस्ती शुरू हुई थी। और आज ये दोस्ती इतनी पक्की हो गई है कि दोनों अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरन भी दोनों ने खूब मस्ती की।

Vicky Kaushal open secret his friend Ranbir Kapoor
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही विक्की कौशल अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' के सीजन 2 में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने निजी और व्यावसायिक जिंदगी को लेकर बातचीत की साथ ही अपने दोस्त रणबीर कपूर की 'सबसे खतरनाक' खूबी के बारे में भी खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal open secret his friend Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala

विक्की कौशल ने कहा, 'हमें फिल्म (संजू) में यह किरदार निभाना था। शूटिंग से पहले हमने 30-40 दिन तक रिहर्सल की। उस समय हम घंटों बात किया करते थे। रणबीर में सबसे खतरनाक गुण ये है कि वो 10 मिनट में आपके बारे में सब कुछ जान जाते हैं। वो आपके गहरे रहस्य तक जान जाते हैं।'

विज्ञापन
Vicky Kaushal open secret his friend Ranbir Kapoor
ranbir kapoor - फोटो : social media

विक्की कौशल मानते हैं कि रणबीर कपूर इंडस्ट्री के ज्यादातर एक्टर्स का सीक्रेट जानते हैं। और यह बात फिल्म इंडस्ट्री के आधे से ज्यादा लोग जानते हैं। विक्की के मुताबिक रणबीर बहुत शरारती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed