सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

विक्की कौशल ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की प्रार्थना ! कहा- 'सुख-शांति बख्शना'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 17 Jun 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal prays for Sushant Singh Rajput for his peace
विक्की कौशल, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों को उनकी मौत का विश्वास नहीं हुआ। मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैंस और दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच अभिनेता विक्की कौशल ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए खास प्रार्थना की है। 

Trending Videos
Vicky Kaushal prays for Sushant Singh Rajput for his peace
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में वह पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बेहद खास पोस्ट लिखा है। विक्की कौशल के पोस्ट को कई लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal prays for Sushant Singh Rajput for his peace
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'जो हैं, जो चले गए सभी को सुख-शांति बख्शना'। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह पोस्ट और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तो उन्होंने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jo hai... jo chale gaye, saareyaan nu sukh shaanti bakshyo. 🙏🙏🙏

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

Vicky Kaushal prays for Sushant Singh Rajput for his peace
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके घर पंखे से लटका मिला। उनके निधन से फैंस और बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी यादों को भी साझा किया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया था। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal prays for Sushant Singh Rajput for his peace
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया था। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती, सुनील शेट्टी विवेक ओबेरॉय, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, वरुण शर्मा, और अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सितारे भी मौजूद थे। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान, करण जौहर और एकता कपूर सहित आठ लोगों पर केस दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed