फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: विक्की कौशल को राष्ट्रीय पुरस्कार न मिलने का है मलाल? अभिनेता ने दिया यह जवाब

Mon, 18 Sep 2023 06:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Sep 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal reacts to Losing National Award 2023 To Allu Arjun for Pushpa said Do not Have Any Qualms
विक्की कौशल, अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय कलाकारों के लिए हमेशा से खास रहा है। यह पुरस्कार देश के सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है। बीते दिनों  दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। हर बार की तरह इस बार भी सभी की निगाहे बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड पर टिकी हुई थीं। इस साल बेस्ट एक्टर की रेस में कई बड़े-बड़े सितारों के नाम शामिल थे, जिनमें विक्की कौशल और अल्लू अर्जुन प्रमुख थे। दोनों के बीच हुई इस जंग में बाजी अल्लू अर्जुन ने मार ली थी। अब विक्की कौशल ने अल्लू अर्जुन से यह पुरस्कार हारने पर अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Vicky Kaushal reacts to Losing National Award 2023 To Allu Arjun for Pushpa said Do not Have Any Qualms
विक्की कौशल - फोटो : social media

देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69वें संस्करण में बहुत सी फिल्मों का जलवा देखने को मिला। इन फिल्मों में  'सरदार उधम', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम शामिल है। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल अभिनीत 'सरदार उधम' ने भी पांच पुरस्कार अपने नाम किए। लेकिन अभिनेता अल्लू अर्जुन से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हार गए। अब, विक्की ने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हारने के बाद वह निराश नहीं थे।

Vicky Kaushal reacts to Losing National Award 2023 To Allu Arjun for Pushpa said Do not Have Any Qualms
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्की कौशल ने कहा, 'बात यह है कि कई बार जब आपको कोई फिल्म मिलती है और आपको ऐसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिलता है जो आपको पसंद है, तो आप सोचते हैं कि आपका सपना सच हो गया है, जो कि सदर उधम के लिए वास्तव में सच है। मैं सिर्फ ऐसा नहीं हूं एक पंजाबी होने के नाते, वह विषय, वह आदमी, वह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है।'
Atlee Kumar: किंग खान-राजकुमार हिरानी की 'डंकी' के लिए उत्साहित हैं एटली, थिएटर में फिल्म देखने की जताई इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal reacts to Losing National Award 2023 To Allu Arjun for Pushpa said Do not Have Any Qualms
विक्की कौशल - फोटो : IPL/BCCI

विक्की कौशल ने फिल्म के लिए अपनी सोच के बारे में आगे बताते हुए कहा कि वह बचपन से ही यह कहानी सुनते आ रहे हैं और उन्हें हमेशा आश्चर्य होता था कि लोगों को इसके बारे में जानकारी क्यों नहीं है। आखिरकार, जब अवसर मिला तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। विक्की बोले, 'उसके बाद, मुझे क्या मिला या क्या नहीं मिला, सब कुछ बोनस था। मेरे लिए, कहानी का दुनिया तक पहुंचना, सराहा जाना यही सबसे जरूरी था। उसके बाद, फिल्म को वह सब मिलना पुरस्कार सभी बोनस हैं, मुझे कोई शिकायत नहीं है।'
Deepika Padukone: ग्लोबल स्टार बनने के लिए देश छोड़ने की जरूरत नहीं, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड को खरी खरी

विज्ञापन
Vicky Kaushal reacts to Losing National Award 2023 To Allu Arjun for Pushpa said Do not Have Any Qualms
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को सभी ने खूब प्यार दिया था। विक्की जल्द ही मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आएंगे।  इसके बाद, उनकी पाइपलाइन में 'सैम बहादुर' और 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' हैं।
Milind Soman: मिलिंद सोमन ने हासिल की खास उपलब्धि, सिडनी मैराथन में अपने नाम किया यह खिताब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed