{"_id":"653fb77b1843e86c5706d600","slug":"vicky-kaushal-sam-bahadur-trailer-to-be-launch-in-delhi-report-know-details-here-2023-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sam Bahadur: सैम बहादुर के ट्रेलर लॉन्च की जोर शोर से चल रही तैयारी, जानें कब और कहां होगा इवेंट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sam Bahadur: सैम बहादुर के ट्रेलर लॉन्च की जोर शोर से चल रही तैयारी, जानें कब और कहां होगा इवेंट?
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अभिनेता सैम मानेकशॉ के रूप में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर की एनिमल से है। दोनों ही फिल्में एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर मेकर्स खास तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए निर्माता दिल्ली में एक बड़े ट्रेलर लॉन्च इवेंट की योजना बना रहे हैं। बता दें कि 2019 में सैम मानेकशॉ के रूप में विक्की कौशल का पहला लुक जारी होने के बाद से ही प्रशंसक अभिनेता को इस भूमिका के साथ स्क्रीन पर जादू लाते देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
सैम बहादुर की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने सात नवंबर को दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया है। इस बारे में एक करीबी सूत्र ने बताया, "विक्की, सान्या, फातिमा, मेघना, रॉनी और उनकी टीम के सभी लोग ट्रेलर को दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लॉन्च इवेंट सात नवंबर को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में हो रहा है और ट्रेलर का अनावरण एक बहुत ही खास मेहमान द्वारा किया जाएगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'सैम बहादुर' का टीजर 13 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। इसमें विक्की कौशल को भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख सैम मानेकशॉ के रूप में दिखाया गया था। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन राजी और तलवार जैसी हिट फिल्म बना चुकी मेघना गुलजार ने किया है।
विज्ञापन
5 of 5
सैम बहादुर की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।