{"_id":"62275182b7b61b22106f8a37","slug":"vicky-kaushal-shared-picture-of-katrina-kaif-and-his-mother-on-womens-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Womens Day: विक्की कौशल ने शेयर की दो खास महिलाओं की तस्वीर, कहा- ये मेरी दुनिया है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Womens Day: विक्की कौशल ने शेयर की दो खास महिलाओं की तस्वीर, कहा- ये मेरी दुनिया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपनी वूमेंस डे पर एक खूबसूरत पोस्ट किया है। ये पोस्ट उनके घर और खासतौर से विक्की की जिंदगी की दो खास महिलाओं के नाम है। ये दो महिलाएं हैं उनकी पत्नी कैटरीना कैफ और विक्की की मां। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में कैटरीना अपनी सास की गोद में बैठी हैं और उनसे प्यार से गले लग रही हैं। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं. विक्की की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
2 of 4
विक्की कौशल कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में कैटरीना ने लाल रंग का सूट पहना था। उन्होंने अपने बालों को बिना स्टाइल के खुला छोड़ दिया है। विक्की की मां ने नीले रंग का सूट पहना है। कैटरीना के हाथों में एक रैप किया हुआ गिफ्ट भी है। फोटो शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, मेरी ताकत मेरी दुनिया। विक्की की इस पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सास और बहू के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है।
3 of 4
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। फोटो पर एक प्रशंसक ने लिखा, 'यार यही तो चाहिए था।' वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, 'हाउ क्यूट।' वूमेंस डे के मौके पर कैटरीना ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी छह बहनों को वूमेंस डे की शुभकामनाएं दीं। कैटरीना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एक परिवार में बहुत सारी महिलाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कैटरीना कैफ विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना और विक्की ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में निजी समारोह में शादी की थी। शादी में केवल परिवार लोग और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। काफी समय तक तो इस कपल ने एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि भी नहीं की थी। बाद में दोनों ने शादी का ऐलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।