फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पहुंचे विक्की कौशल, तस्वीरें साझा कर बोले- ‘मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान’

Sun, 07 Mar 2021 07:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 07 Mar 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal shares photos from visits indian army base camp in uri
विक्की कौशल - फोटो : instagram/vickykaushal09

अभिनेता विक्की कौशल को उरी के भारतीय सेना कैंप में एक दिन बिताने का मौका मिला। उन्हें भारतीय सेना ने निमंत्रण भेजा था। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं जिसमें उन्होंने जवानों को शुक्रिया कहा है।

Vicky Kaushal shares photos from visits indian army base camp in uri
विक्की कौशल - फोटो : instagram/vickykaushal09

तस्वीरों में विक्की कौशल जवानों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में वे लोगों के बीच हैं और उन्हें संबोधित कर रहे हैं। अपने बीच विक्की को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे। अभिनेता ने लिखा कि उनके लिए यह सबसे बड़ा सम्मान है।

Vicky Kaushal shares photos from visits indian army base camp in uri
विक्की कौशल - फोटो : instagram/vickykaushal09

विक्की लिखते हैं कि ‘मुझे उरी बेस कैंप, कश्मीर में आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना का बहुत बहुत धन्यवाद। आपने मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक दिन बिताने का मौका दिया। ये लोग इतनी गर्मजोशी और अद्भुत प्रतिभा से भरे थे। हमारे महान सेना के बीच होना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। शुक्रिया। जय हिन्द।‘

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal shares photos from visits indian army base camp in uri
विक्की कौशल - फोटो : फाइल

बता दें कि विक्की कौशल ने साल 2019 में फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया था। उनके दमदार परफॉर्मेंस के चलते उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक की घटना पर आधारित थी। फिल्म उस साल सबसे बड़ी हिट रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
Vicky Kaushal shares photos from visits indian army base camp in uri
विक्की कौशल - फोटो : फाइल

विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। नीरज घेवन की फिल्म मसान में उन्होंने मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने रमन राघव 2.0, लव पर स्कॉवयर फुट, राजी, लस्ट स्टोरीज, संजू और मनमर्जियां सहित अन्य फिल्में कीं। उनकी आने वाली फिल्में सरदार ऊधम सिंह और द इमोर्टल अश्वत्थामा हैं।

सारा अली खान ने साझा की इब्राहिम के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, भाई को बताया पिता की ‘कार्बन कॉपी’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed