फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prime Video: अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

Fri, 16 Dec 2022 01:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Dec 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal starrer and dharma production untitled film will release on amazon prime video
गौरव गांधी और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन के ओटीटी प्राइम वीडियो ने धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर एक नई फिल्म का निर्माण करने का एलान किया है। प्राइम वीडियो इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ के निर्माण में भी शुरू से ही जुड़ा रहा। अब ओटीटी ने सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनने जा रही इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल पर दांव लगाया है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी करेंगे। फिल्म अगले साल मानसून में रिलीज होगी।

vicky kaushal starrer and dharma production untitled film will release on amazon prime video
विकी कौशल और तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के निर्माताओं मे हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी शामिल हैं। विक्की कौशल के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 28 जुलाई, 2023 को थिएटरों में रिलीज के बाद ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Sidnaaz: शहनाज के फोन का वॉलपेपर देख फिर भावुक हुए फैंस, यादों में दिखी सिद्धार्थ शुक्ला की झलक

vicky kaushal starrer and dharma production untitled film will release on amazon prime video
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस नए ऐलान पर करण जौहर कहते हैं, "आनंद तिवारी की आने वाली फिल्म कई मायनों में खास होगी। प्राइम वीडियो के साथ हमारी संबद्धता की ये एक स्वाभाविक प्रगति भी है। ‘शेरशाह’ और ‘गहराइयां’ जैसी सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई हमारी फिल्मों के साथ साथ सिनेमाघरों मे रिलीज हुई हमारी कई फिल्मों को भी इस ओटीटी ने दुनिया भर में पहुंचाया है। लाइसेंसिंग के इस रिश्ते को अब हम ओरिजिनल सीरीज, ओरिजिनल फिल्मों और अब थिएटर में रिलीज की जाने वाली फिल्मों तक ले जाना चाहते हैं।"  गौरतलब है कि प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के बीच की साझेदारी करीब पांच साल की हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Swapnil-Leena: टीवी के 'कृष्ण' ने असल जिंदगी में भी रचाई रासलीला, एक से लिया तलाक, दूसरी से इस शर्त पर की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal starrer and dharma production untitled film will release on amazon prime video
प्राइम वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राइम वीडियो, भारत के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी इस नई फिल्म के ऐलान के मौके पर कहते हैं, “मनोरंजन की पहली पसंद होने के नाते भारत के अपने विविधतापूर्ण ग्राहकों को स्थानीय कहानियों की सर्वश्रेष्ठ भेंट प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। हम भारत के फिल्म उद्योग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और सह-निर्माण में हमारा हाल का प्रवेश इस बात का एक बिल्कुल सही उदाहरण है।” सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनने वाली ये दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस साथ मिलकर बना रहे हैं। इसके पहले दोनों कंपनियां विक्की कौशल की ही एक और फिल्म ‘योद्धा’ के लिए हाथ मिला चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अब्दु का मजाक उड़ाने पर सलमान खान ने लगाई साजिद की क्लास, भड़के भाईजान बोले- ये सब बंद करना होगा

विज्ञापन
vicky kaushal starrer and dharma production untitled film will release on amazon prime video
मजा मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इस फिल्म में एक और कंपनी लियो मीडिया कलेक्टिव भी जुड़ी है। अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी की इस कंपनी को इस नए गठजोड़ से काफी आशाएं हैं। इस बारे में आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा कहते हैं, “यह फिल्म पूरी तरह से एक मनोरंजक फ़िल्म है। हमें यकीन है कि दर्शक ऐसी कहानी देखना पसंद करेंगे जो पहले नहीं दिखायी गई हो। हम एक बार फिर प्राइम वीडियो के साथ मिलकर काम करने को लेकर भी उत्साहित हैं। साथ मिलकर, हमने हाल ही में दो सबसे अलग कहानियां ‘मजा मा’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ पेश की हैं। एक जैसे सिद्धांतों वाली तीन कंपनियों का एक साथ आना इस फिल्म को और भी ख़ास बनाता है।“

यह भी पढ़ें: TRP Week 49: ‘अनुपमा’ का टीआरपी लिस्ट में दबदबा जारी, ‘पंड्या स्टोर’ने इन दो सीरियल्स को दिया झटका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed