फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में फिर 'सर्जिकल स्ट्राइक' को तैयार हुए विक्की कौशल, कारगिल दिवस पर देंगे फैंस को तोहफा

Wed, 24 Jul 2019 12:17 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jul 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal starrer uri the surgical strike will re release
Uri The Surgical Strike - फोटो : social media

इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। नई फिल्मों के रिलीज के चार-छह महीने बाद ही फिर से रिलीज करने का चलन हॉलीवुड सिनेमा से शुरू हुआ है और इसी के चलते मारवेल एंडगेम की एवेंजर्स एंडगेम ने जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ा लेकिन, उरी को फिर रिलीज करने का मकसद कुछ और है।

vicky kaushal starrer uri the surgical strike will re release
Uri The Surgical Strike - फोटो : social media

फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला इस बारे में कहते हैं, 'हमारे लिए इस फिल्म को बनाने का विचार ही हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना पैदा करना और हमारे राष्ट्र के लिए सशस्त्र बलों की अविश्वसनीय सेवा को उजागर करना था। मैं इस पहल का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं  जिसमें उरी को कारगिल विजय दिवस पर 500 सिनेमाघरों में फिर से प्रदर्शित किया जाएगा।'

vicky kaushal starrer uri the surgical strike will re release
Uri The Surgical Strike - फोटो : social media

फिल्म उरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला दरअसल महाराष्ट्र सरकार का है। यह फिल्म राज्य के सिनेमाघरों में 26 जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस पर मुफ्त में दिखाई जाएगी। इस खबर से खुश फिल्म के निर्देशक आदित्य धर कहते हैं, ‘हम फिल्म बनाते समय अक्सर बात किया करते थे कि अगर हम इस फिल्म के जरिए किसी एक भी दर्शक के अंदर देश की सेना से जुड़ने का जोश उजागर कर दें तो हम सफल हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal starrer uri the surgical strike will re release
Uri The Surgical Strike - फोटो : social media

आदित्य आगे कहते हैं कि 'फिल्म के रिलीज के बाद हमारे फोन और इमेल कॉल्स और मैसेजेस से भरे हुए हैं। वह सभी देश की सेना में जुड़ना चाहते हैं। इससे बड़ी सफलता एक फिल्मकार के लिए और क्या होगी।’ 

विज्ञापन
vicky kaushal starrer uri the surgical strike will re release
Uri The Surgical Strike - फोटो : social media

आदित्य धर उरी के बाद अपनी अगली फिल्म अश्वत्थामा पर काम शुरू कर चुके हैं जिसमें वह फिर एक बार विकी कौशल के साथ काम करेंगे। विकी कौशल की उरी के बाद शुरू हुई रफ्तार अभी जारी है, और वह जल्द ही ऊधम सिंह की बायोपिक, द हॉन्टेड शिप और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed