फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद विक्की कौशल की पूरी होगी ख्वाहिश, कटरीना कैफ के साथ करेंगे 'लवस्टोरी'

Wed, 01 May 2019 11:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 01 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal to star opposite katrina kaif in a love story
Katrina Kaif, Vicky Kaushal - फोटो : social media

विक्की कौशल और उनकी गर्लफ्रेंड हरलीन का ब्रेकअप हो चुका है। कुछ लोग इसके पीछे की वजह कटरीना कैफ को मानते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी खबरें भी हैं कि विक्की और कटरीना के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। अब इस बीच खबर आई दोनों एक लव स्टोरी में साथ नजर आएंगे।

vicky kaushal to star opposite katrina kaif in a love story
uri - फोटो : instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कटरीना को लेकर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक आदित्य धर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों इससे पहले विक्की के साथ उरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। 

vicky kaushal to star opposite katrina kaif in a love story
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media

सूत्रों का कहना है कि विक्की के साथ आदित्य धर और रॉनी का तीन फिल्मों का कांट्रेक्ट है, जिनमें से कैटरीना के साथ बनने वाली फिल्म दूसरी होगी, जबकि इसके बाद वे विक्की को लेकर एक पीरियड फिल्म बनाएंगे, जो महाभारत के अश्वत्थामा पर आधारित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal to star opposite katrina kaif in a love story
vicky kaushal, katrina kaif, harleen sethi - फोटो : social media

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में कटरीना ने बातचीत के दौरान ये कहा था कि वह विक्की कौशल के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पर्दे पर विक्की और उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी। इसके बाद विक्की कौशल ने कहा था कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
vicky kaushal to star opposite katrina kaif in a love story
Vicky Kaushal, Katrina Kaif - फोटो : instagram

जी सिने अवॉर्ड 2019 में विक्की कौशल स्टेज पर कटरीना से फ्लर्ट करते नजर आए थे। इस दौरान एक वो समय भी आया था जब विक्की ने शरमा कर अपना मुंह छिपा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed