फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'उरी' की सर्जिकल स्ट्राइक का बॉक्स आफिस पर दिखा असर, 3 फिल्मों की आगे खिसकी रिलीज डेट

Fri, 01 Feb 2019 05:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Feb 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Uri collection Sandeep Aur Pinky Faraar Sonchiraiya Luka Chuppi release date changed
uri - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस पर 'उरी' के लगातार बढ़ते कलेक्शन के चलते इसका असर आने वाले फिल्मों की रिलीज तारीख पर दिखाई देने लगा है। 'उरी' के निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। वहीं, दो और फिल्मों की रिलीज डेट भी टल गई है। एक फिल्म तो अब 15 मार्च को रिलीज होगी। 

Vicky Kaushal Uri collection Sandeep Aur Pinky Faraar Sonchiraiya Luka Chuppi release date changed
sandeep aur pinky faraar - फोटो : twitter

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद यशराज फिल्मस की अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। 'खोसला का घोसला' और 'ओए लकी, लकी ओए' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक दिबाकर बनर्जी की यह फिल्म पहले 1 मार्च को रिलीज होने वाली थी।

Vicky Kaushal Uri collection Sandeep Aur Pinky Faraar Sonchiraiya Luka Chuppi release date changed
Luka Chuppi - फोटो : instagram

यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यशराज फिल्म्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन विंग इस फिल्म की रिलीज को लेकर बीते कई दिनों से रणनीति बनाती रही है। पहले 1 मार्च को सिर्फ कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छिपी ही रिलीज हो रही थी लेकिन 'उरी' के लगातार बढ़ते कलेक्शन के चलते उरी के निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' की रिलीज डेट 15 फरवरी से बढ़ाकर 1 मार्च कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Uri collection Sandeep Aur Pinky Faraar Sonchiraiya Luka Chuppi release date changed
Sonchiraiya - फोटो : twitter

'सोनचिड़िया' की रिलीज डेट बढ़ने से जिन तमाम फिल्मों की रिलीज डेट गड़बड़ाई है, उनमें संदीप और पिंकी फरार भी शामिल है। इस फिल्म के अलावा 1 मार्च को ही रिलीज होने जा रही 'लाडो' और 'धूप' जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के निर्देशक अश्विनी चौधरी की फिल्म 'सेटर्स' की रिलीज डेट भी आगे खिसक गई है। 'सेटर्स' अब 15 मार्च को सिनेमाघरों तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Uri collection Sandeep Aur Pinky Faraar Sonchiraiya Luka Chuppi release date changed
sandeep Aur Pinky Faraar - फोटो : twitter

उधर, यशराज फिल्म्स से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए एक ऐसी तारीख खोजी जा रही है जिस दिन दूसरी कोई फिल्म रिलीज न हो रही हो। इस बारे में प्रोडक्शन हाउस मैनेजमेंट के लोगों की चर्चा जारी है, और जल्द ही इसकी रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed