फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अश्वत्थामा' के लिए 110 किलो तक वजन बढ़ाएंगे विकी कौशल, शूटिंग से पहले इतने महीने तक लेंगे प्रशिक्षण

Thu, 06 Feb 2020 12:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 06 Feb 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Will Gain 110 kg Weight For His Upcoming Film Ashwatthama Directed By Aditya Dhar
vicky kaushal - फोटो : social media

'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' से धमाल मचाने के बाद विकी कौशल और निर्देशक आदित्य धर की जोड़ी फिर एक बार साथ नजर आएगी। दोनों फिल्म 'इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं। यह एक्शन से भरपूर एक सुपरहीरो फिल्म होगी जिसकी कहानी आधुनिक युग पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार विकी फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले करीब चार महीने प्रशिक्षण में देंगे।

Vicky Kaushal Will Gain 110 kg Weight For His Upcoming Film Ashwatthama Directed By Aditya Dhar
vicky kaushal - फोटो : social media

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'फिल्म में विकी कौशल को जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करने हैं। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म से पहले ही विकी शूट के इस अहम हिस्से के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। विकी विभिन्न मार्शल आर्ट की श्रेणियों में प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इनमें क्राव मागा और जूजूत्सु पर अधिक ध्यान रहेगा। फिल्म 'तख्त' की घुड़सवारी का प्रशिक्षण यहां भी काम आएगा। इसके अलावा तलवार और भाला चलाने का प्रशिक्षण भी लिस्ट में शुमार है।' 

Vicky Kaushal Will Gain 110 kg Weight For His Upcoming Film Ashwatthama Directed By Aditya Dhar
Vicky Kaushal - फोटो : social media

गौरतलब है कि 'उरी' के लिए भी विकी को कुछ इसी तरह के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा था जिसमें उन्हें अर्धसैनिक प्रशिक्षण, गोलाबारूद, तोपें और सैन्य सांकेतिक भाषा से जुड़ी जानकारी लेनी पड़ी थी। उल्लेखनीय है कि 'उरी...' में विकी को अपना वजन 90-95 किलो करना पड़ा था तो वहीं अब इस फिल्म के लिए विकी को 105-110 किलो तक वजन बढ़ाना होगा। आदित्य पहले ही यह बता चुके हैं कि फिल्म की शूटिंग कई विदेशी लोकेशन्स पर भी की जाएगी। वीएफएक्स के साथ ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम अमेरिका में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Will Gain 110 kg Weight For His Upcoming Film Ashwatthama Directed By Aditya Dhar
vicky kaushal - फोटो : social media

सूत्रों के अनुसार फिल्म की अभिनेत्री का चयन अभी नहीं हुआ है जिसकी तलाश चल रही है। जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। फिल्म की अभिनेत्री के हिस्से में भी काफी एक्शन सीन्स आने वाले हैं। वहीं विकी इन दिनों फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके बाद वह करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'तख्त' पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। 'तख्त' की शूटिंग खत्म करने के बाद विकी 'इम्मोर्टल अश्वथामा' की तैयारियां शुरू कर देंगे। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed