फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुराना है सेलेब्स और मैडम तुसाद का नाता, देखें फिल्मी सितारों के वैक्स स्टैच्यू

Thu, 06 Feb 2020 12:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 06 Feb 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Wax Statue At Madame Tussauds Kajal priyanka shah rukh kareena amitabh salman
मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स और वैक्स स्टैच्यू का पुराना नाता है।  कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री काजल अग्रवाल का का सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। इस खास मौके पर काजल के माता पिता के साथ ही उनकी बहन भी मौजूद रहीं। दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब मैडम तुसाद म्यूजियम में किसी बॉलीवुड सेलेब का स्टैच्यू लगाया गया हो। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे मैडम तुसाद म्यूजियम और बॉलीवुड सेलेब्स के स्टैच्यूज के बारे में....



दुनियाभर के 23 जगहों पर है मैडम तुसाद म्यूजियम
पूरे विश्व में मैडम तुसाद म्यूजियम आज एक अपनी अगल पहचान बना चुका है। लोग यहां पर जाते हैं और सेलेब्स के वैक्स स्टैच्यू के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स और म्यूजिक आदि सहित कई और क्षेत्रों से जुड़े सेलेब्स के वैक्स स्टैच्यू आपको मिल जाएंगे। बता दें कि दुनियाभर में 23 जगहों पर मैडम तुसाद म्यूजियम बना है। ये जगह हैं- ऐम्स्टर्डैम, बैंकॉक, बीजिंग, बर्लिन, ब्लैकपूल, चोंगक्विंग, दिल्ली, हॉलीवुड, हांग कांग, इस्तानबुल, लास वेगास, लंदन, नैशविले, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, सिडनी, शंघाई, सिंगापुर, टोक्यो, वियना, वाशिंगटन डी सी और वुहान हैं।

Bollywood Celebs Wax Statue At Madame Tussauds Kajal priyanka shah rukh kareena amitabh salman
महेश बाबू, काजोल और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगापुर का मैडम तुसाद म्यूजियम
हाल ही में सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी का वैक्स स्टैच्यू बनाया गया था। ऐसे में आपको बताते हैं कि श्रीदेवी के अलावा और कौनसे बॉलीवुड सेलेब्स का यहां पर वैक्स स्टैच्यू है।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन न सिर्फ बॉलीवुड पर राज करते हैं बल्कि उन्हें दर्शकों का दिल जीतना भी काफी अच्छे से आता है। शहंशाह के सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में हर किसी का भारत आकर बच्चन साहब से मिलना आसान नहीं। जिसके चलते कई फैंस अमिताभ के वैक्स स्टैच्यू के साथ सेल्फी और फोटोज से ही खुश हो जाते हैं। गौरतलब है कि सिंगापुर के अलावा अमिताभ बच्चन का वैक्स स्टैच्यू दिल्ली के  मैडम तुसाद म्यूजियम में भी मौजूद है।

काजोल
बॉलीवुड में एक सफल पारी के बाद दूसरी पारी में भी धमाल मचा रहीं काजोल का वैक्स स्टैच्यू भी यहां पर मौजूद है। स्टैच्यू में काजोल नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजोल का स्टैच्यू उनके एक आईफा अवॉर्ड लुक से प्रेरित है।

महेश बाबू
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू का वैक्स स्टैच्यू भी सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में शामिल है। हकीकत की तरह ही महेश बाबू का वैक्स स्टैच्यू भी ब्लैक ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रहा है। बता दें कि हाल फिलहाल में महेश बाबू अपनी एक फिल्म के लेकर सुर्खियों में है। 

काजल अग्रवाल
साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री और बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुकीं काजल अग्रवाल का स्टैच्यू भी हाल ही में सिंगापुर के मैडम तुसाज में सुसज्जित हुआ है। अनावरण के खास मौके पर काजल के साथ उनका परिवार नजर आया था। काजल के वैक्स स्टेच्यू ने स्किन कलर का गाउन पहना हुआ है।

Bollywood Celebs Wax Statue At Madame Tussauds Kajal priyanka shah rukh kareena amitabh salman
प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान के फैन्स पूरी दुनिया में मौजूद हैं। कई देश तो ऐसे हैं जहां पर बॉलीवुड का दूसरा नाम ही शाहरुख खान माना जाता है। शाहरुख खान का वैक्स स्टैच्यू यहां पर फाइव पीस ब्लैक सूट में है जो काफी डैशिंग लग रहा है। गौरतलब है कि शाहरुख खान का वैक्स स्टैच्यू सिर्फ सिंगापुर ही नहीं बल्कि दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी मौजूद है।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू के रूप में आपको मिल जाएंगी। वैक्स स्टैच्यू में अनुष्का ब्लैक और सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस का स्टैच्यू सिर्फ सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजिम में ही मौजूद नहीं है। बल्कि सिडनी, न्यूयॉर्क और लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी शामिल है। गौरतलब है कि जून में ही लंदन में प्रियंका का स्टैच्यू बनवाया गया था। प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू के लुक को उनके 2017 के एक लुक से फॉलो किया गया है। दरअसल उस साल ‘गोल्डन ग्लोब्स’ अवॉर्ड्स में प्रियंका ने गोल्डन ग्लिटरी गाउन पहना था। उनके गले में एक डायमंड नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Wax Statue At Madame Tussauds Kajal priyanka shah rukh kareena amitabh salman
करण जौहर, वरुण धवन और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर से सभी को अपना कायल करने वाले वरुण धवन का स्टैच्यू भी सिंगापुर के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में मौजूद है। वरुण का स्टैच्यू डेनिम जैकेट के साथ ही सिक्स पैक एब्स दिखाते नजर आ रहा है। वहीं स्टैच्यू किसी आम पोज में न होकर डांसिंग पोजिशन में है। बता दें कि वरुण न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि साथ ही साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

शाहिद कपूर
हाल फिलहाल में कबीर सिंह की सक्सेस एन्जॉय कर रहे शाहिद कपूर भी यहां पर मौजूद है। शाहिद का वैक्स स्टैच्यू  बीयर्ड लुक में हैं और सूट बूट में काफी जम रहा है। शाहिद का स्टैच्यू भी शाहिद की तरह ही डेशिंग लग रहा है।

करण जौहर
बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में शामिल करण जौहर का स्टैच्यू भी यहां पर मौजूद है। बता दें कि करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने स्टाइल सेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में करण ने अपनी अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2 के लिए तीसरे मुख्य किरदार की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
Bollywood Celebs Wax Statue At Madame Tussauds Kajal priyanka shah rukh kareena amitabh salman
करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन और सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम
सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम के बाद अब बात करते हैं दिल्ली की। सिंगापुर की तरह ही दिल्ली में भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के वैक्स स्टैच्यू मौजूद हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ और सनी लियोनी तक का नाम शामिल है।

सनी लियोनी
बिग बॉस में एंट्री के बाद से बॉलीवुड का सफर शुरू करने वालीं सनी लियोनी का वैक्स स्टैच्यू भी दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में मौजूद है। सनी लियोनी का वैक्स स्टैच्यू भी सनी की तरह ही ग्लैमरस है। सनी ब्लैक, गोल्डन और स्किन कलर की रंग में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का वैक्स स्टैच्यू दिल्ली के मैडम तुसाद में मौजूद है। करीना का वैक्स स्टैच्यू उनकी फिल्म 'जब वी मेट' के लुक से इंस्पायर्ड है। स्टैच्यू का लुक भी करीना की तरह ही काफी खूबसूरत लग रहा है।

ऋतिक रोशन
बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन का वैक्स स्टैच्यू दिल्ली में आपको मिल जाएगा। ऋतिक का लुक उनकी फिल्म धूम 2 से इंस्पायर्ड है। स्टैच्यू में ऋतिक व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम में नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन का वैक्स स्टैच्यू दिल्ली के अलावा लंदन के म्यूजियम में भी मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed