फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ के सुपरस्टार विजय के पास से मिले नोटों से भरे बैग, आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ

Thu, 06 Feb 2020 12:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
south actor vijay questioned by income tax officer on the film set master
vijay - फोटो : social media
साउथ एक्टर विजय से आयकर अधिकारियों ने बुधवार को पूछताछ की । यह पूछताछ एक सिनेमा फर्म से जुड़े टैक्स चोरी मामले को लेकर की गई है। विजय अपनी फिल्म 'मास्टर' की शूटिंग कर रहे थे । खबरों की मानें तो अधिकारी बिना बताए फिल्म के सेट पर पहुंचे और उनसे इस बारे में पूछताछ की । इस दौरान कुछ देर के लिए शूटिंग रोक दी गई । 

 

south actor vijay questioned by income tax officer on the film set master
bags - फोटो : social media

आयकर अधिकारी एजीएस सिनेमा और फिल्म फाइनेंसर अंबु चेलियन की संपत्ति की भी जांच कर रहे हैं। बता दें कि इसी फर्म के अंतर्गत विजय की पिछली फिल्म 'बिगिल' बनी थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 300 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर भी इस खबर की खूब चर्चा हो रही है । 

south actor vijay questioned by income tax officer on the film set master
bags - फोटो : social media

बता दें कि 'बिगिल' साउथ की सबसे हिट फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म को डायरेक्टर ऐटली ने बनाया था। इस फिल्म ने टिकट विंडो पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। फिल्म का इंटरवल सीक्वेंस सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। यह फिल्म 180 करोड़ की लागत में बनी थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
south actor vijay questioned by income tax officer on the film set master
vijay - फोटो : social media

इस फिल्म में विजय के अलावा नयनतारा, जैकी श्रॉफ, योगी बाबू जैसे ऐक्टर्स ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म की प्रोड्यूसर अर्चना कल्पनाथी थीं । उन्होंने 1 फरवरी को टि्वटर पर एक क्लिप शेयर की थी जिसमें एजीएस सिनेमा में फिल्म के 100 दिन पूरे होने पर जश्न मनाया गया था ।

विज्ञापन
south actor vijay questioned by income tax officer on the film set master
vijay - फोटो : social media
'बिगिल' बॉलिवुड फिल्ममेकर करण जौहर को भी काफी पसंद आई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ की थी। बता दें, लंबे वक्त से ऐसी चर्चा भी है कि शाहरुख खान अब डायरेक्टर ऐटली के साथ फिल्म कर सकते हैं। बता दें कि विजय ने 18 साल की उम्र में फिल्म 'नालिया थीरपू' से अपने करियर की शुरुआत की थी । 


शादी कर टेलीविजन की दुनिया को इन अभिनेत्रियों ने कहा अलविदा, रीवा की राजकुमारी भी लिस्ट में 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed