फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में लिखा ऐसा कैप्शन, फैंस ने दे डाली पापा बनने की सलाह

Mon, 31 Jan 2022 06:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 31 Jan 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal wrote such a caption in his post, fans gave advice to become a father
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग खत्म की है, जिसमें विक्की के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। दोनों ही कलाकारों ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग इंदौर में पूरी की। लेकिन अब विक्की कौशल अपना काम खत्म करके मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। ऐसे में विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान अभिनेता ने अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की। लेकिन इस तस्वीर से ज्यादा विक्की कौशल का कैप्शन चर्चाओं में बना हुआ है क्योंकि इस कैप्शन को पढ़ने के बाद ही फैंस अभिनेता को पिता बनने की सलाह दे रहे हैं।


 
दरअसल, विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल अपना चेहरा एक तरफ नीचे की ओर किए हुए नजर आ रहे हैं लेकिन तस्वीर में उनका स्टाइल हर किसी को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। विक्की अपने न्यू लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Vicky Kaushal wrote such a caption in his post, fans gave advice to become a father
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘आगे क्या?’ विक्की कौशल की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आई। लेकिन हर कोई उनके कैप्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देता हुआ नजर आ रहा है। विक्की कौशल के इस कैप्शन के बाद ही अब फैंस उन्हें पिता बनने की सलाह दे रहे हैं।

Vicky Kaushal wrote such a caption in his post, fans gave advice to become a father
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कई फैंस ने कमेंट बॉक्स में ‘बच्चा’ लिखा है। एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चे पैदा करो और क्या।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बच्चा प्लानिंग।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कटरीना के साथ बच्चे।’ इतना ही नहीं, एक यूजर ने ये भी लिखा, ‘इतने दिन में ही हो गए शादी से परेशान।’ इसी तरह के और भी फैंस ने कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal wrote such a caption in his post, fans gave advice to become a father
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों की शादी कोरोना के चलते हुई थी इसी वजह से इस कपल की शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कटरीना और विक्की ने शादी के बाद अपनी काफी सारी तस्वीरें शेयर की थीं।

विज्ञापन
Vicky Kaushal wrote such a caption in his post, fans gave advice to become a father
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आखिरी बार 'सदर उधम' में देखा गया था, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। जहां तक उनकी आने वाली फिल्मों की बात है, तो उनके पास 'गोविंदा नाम मेरा', 'सैम बहादुर' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' पाइपलाइन में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed