सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

VVKWWV Day 16 Collection: ढेर हुई 'विक्की विद्या' की कमाई, सिनेमाघरों से अलविदा लेने की तैयारी में फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 26 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज को 18 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, इसकी कमाई में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 16 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल नजर आई है। दशहरे के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की रिलीज को आज 18 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, वीकएंड पर भी इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसकी शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 16 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

बॉक्स ऑफिस पर ली थी ठीक-ठाक ओपनिंग 

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। यह एक  कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 16 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri

दिन-ब-दिन गिरता गया कलेक्शन 

30 करोड़ रुपये के बजट में बनी राज शांडिल्य की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 6.9 और तीसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, चौथे दिन से ही इसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.4, पांचवें दिन 2.1, छठे दिन 1.9 और सातवें दिन 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह इसने रिलीज के पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

Shane Gregoire: कौन हैं अनुराग कश्यप के दामाद शेन ग्रेगोइरे? जानिए कहां से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 16 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरे हफ्ते में किया निराश

फिल्म ने जैसे ही दूसरे हफ्ते में प्रवेश किया इसकी हालत बिगड़ने लगी। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस मूवी ने आठवें दिन 1.4 करोड़, नौवें दिन 2.25 करोड़, 10वें दिन 2.6 करोड़, 11वें दिन 1.15 करोड़, 12वें दिन 1.1 करोड़, 13वें दिन 90 लाख और 14वें दिन 75 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसके दूसरे हफ्ते की कुल कमाई 10.15 करोड़ रुपये ही हो पाई। 

Singham Again Title Track Out: बाजीराव सिंघम ने दी भयंकर रोंगटे खड़े करने की गारंटी, 'विनाशम करोहम' गाना रिलीज

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 16 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी तरह चूकी फिल्म 

कॉमेडी-ड्रामा ने रिलीज के 15वें दिन 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया और आज यानी शनिवार को इसने 84 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का अब तक का कुल कारोबार 38.64 करोड़ रुपये ही हो पाया है। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। मूवी ने रिलीज के 10वें दिन अपना बजट निकाल दिया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने से चूक गई है। 

Abhay Verma: अभय वर्मा की है इस दिवाली शाहरुख खान से मिलने की तमन्ना, कहा- मैं मन में आरती की थाल तैयार रखूंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed