सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Manoj Bajpayee: अनुराग कश्यप या राम गोपाल वर्मा, किससे मिलने के बाद मासूम नहीं रहे मनोज बाजपेयी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 26 Oct 2024 08:31 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी ने थिएटर के दिनों का एक वीडियो साझा किया है। साथ ही मजाक में कहा कि जब तक वह राम गोपाल वर्मा से नहीं मिले थे तब तक वह मासूम थे। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee was innocent before meeting Ram Gopal Varma shared video and quipped
राम गोपाल वर्मा-मनोज बाजपेयी-अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने हर किरदार में जान डाल देने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। पर्दे पर अपनी दमदार अदाकारी से छाप छोड़ने वाले अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। इसी कड़ी में मनोज ने अपने थिएटर के दिनों का एक पुराना वीडियो फिर से साझा किया है। इसमें वह पीयूष मिश्रा और ऋतुराज सिंह जैसे अभिनेताओं के साथ अभिनय करते नजर आ रहे हैं। क्लिप को साझा करते हुए, मनोज ने मजाक में कहा कि जब तक वह आरजीवी से नहीं मिले थे तब तक वह मासूम थे। 

Trending Videos
Manoj Bajpayee was innocent before meeting Ram Gopal Varma shared video and quipped
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

मनोज बाजपेयी ने साझा किया थिएटर के दिनों का वीडियो 

मनोज बाजपेयी का निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ एक लंबा रिश्ता है। अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने 'कौन' और 'सत्या' जैसी प्रशंसित फिल्मों में साथ काम किया है। इसी बीच अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो को शेयर किया है, जो उनके थिएटर के दिनों का है। इस वीडियो पर लिखा हुआ है, 'अनुराग कश्यप से मिलने तक वे मासूम थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee was innocent before meeting Ram Gopal Varma shared video and quipped
मनोज बाजपेयी पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

राम गोपाल वर्मा की ली चुटकी

वहीं, मनोज ने इस क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, 'नहीं, सर। अनुराग अभी पैदा हुए थे। जब तक (हम) आरजीवी से नहीं मिले।' अभिनेता का यह मस्तीभरा अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही वीडियो भी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। 

Ananya Panday: अनन्या पांडे के लिए पिता जैसे हैं शाहरुख खान, अभिनेत्री ने साझा कीं सुपरस्टार संग बचपन की यादें

Manoj Bajpayee was innocent before meeting Ram Gopal Varma shared video and quipped
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

अनुराग कश्यप की फिल्म से हुए मशहूर

अनुराग कश्यप के साथ भी मनोज बाजपेयी का काफी गहरा रिश्ता रहा है। कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 1' से मनोज बाजपेयी को खासी लोकप्रियता हासिल हुई। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरेशी, पंकज त्रिपाठी और पीयूष मिश्रा जैसे अन्य कलाकार भी थे।

Parineeti-Raghav: शंकराचार्य के घर आगमन से धन्य हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, झोली फैला लिया प्रसाद

विज्ञापन
Manoj Bajpayee was innocent before meeting Ram Gopal Varma shared video and quipped
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोज बाजपेयी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी आखिरी बार जी5 की फिल्म 'भैया जी' में नजर आए थे। साल की शुरुआत में, उन्होंने नेटफ्लिक्स के 'किलर सूप' में कोंकणा सेनशर्मा के साथ भी स्क्रीन स्पेस साझा किया था।

Priyanka Mohan: धनुष निर्देशित तीसरी फिल्म में दिखेंगी प्रिंयका मोहन, अभिनेत्री ने बताया कैसे मिली भूमिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed