शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और उनकी पत्नी-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के घर पधारे। शंकराचार्य ने जोड़े के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। अपनी यात्रा के दौरान, राघव और परिणीति ने आरती की और गुरुजी का आशीर्वाद लिया। स्वामी जी के आगमन से परिणीति और राघव के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जोड़े ने सोशल मीडिया पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं और इस अनमोल क्षण के लिए उनका आभार व्यक्त करते नजर आए हैं।
Parineeti-Raghav: शंकराचार्य के घर आगमन से धन्य हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, झोली फैला लिया प्रसाद
परिणीति चोपड़ा के ससुराल में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आगमन हुआ। अभिनेत्री ने पति राघव चड्ढा के साथ मिलकर सनातन रीति-रिवाज से 'पादुका-पूजा' की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनातन रीति-रिवाज से की 'पादुका-पूजा'
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सनातन रीति-रिवाजों के अनुसार 'पादुका-पूजा' की। समारोह में जोड़े के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह के बाद, राघव ने शंकराचार्य के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड में ज्योतिष पीठ के 46वें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बेहद कम ही किसी से मिलने उनके घर जाते हैं। ऐसे में स्वामी के घर आगमन से परिणीति-राघव गदगद हो उठे।
धन्य हुए परिणीति-राघव
तस्वीरों को साझा करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'आज सुबह से राघव चड्ढा और मैं ईश्वरीय कृपा से विशेष रूप से धन्य महसूस कर रहे हैं। शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने हमारे साधारण घर की शोभा बढ़ाई। उनके लिए हमारा निमंत्रण स्वीकार करना एक दैवीय विशेषाधिकार है, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी।'
Priyanka Mohan: धनुष निर्देशित तीसरी फिल्म में दिखेंगी प्रिंयका मोहन, अभिनेत्री ने बताया कैसे मिली भूमिका
आशीर्वाद का मिला सौभाग्य
परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में आगे लिखा, 'उनकी दिव्यता ने हमें आध्यात्मिकता के सच्चे सार और सनातन धर्म की शाश्वत शिक्षाओं के करीब ला दिया है। हम आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने आज हमें आशीर्वाद दिया। और हम अपने परिवार पर उनके निरंतर आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं।'
Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के निशाने पर आए करण वीर मेहरा, अभिनेता के दो तलाक पर किया सीधा कटाक्ष
राघव चड्ढा ने भी जताया आभार
वहीं, राघव चड्ढा ने भी 'पादुका-पूजा' की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज मेरे और परिणीति के घर जोशीमठ के परम पूज्य शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का पवित्र आगमन हुआ। उनके चरणों से घर का हर कोना पवित्र हो गया। परिवार ने उनका आशीर्वाद और प्रसाद लिया। परमपिता परमेश्वर का आभार, जिनकी कृपा से ये अनमोल क्षण प्राप्त हुआ।' राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।

कमेंट
कमेंट X