फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VVKWWV Day 19 Box Office: राजकुमार की टॉप 5 फिल्मों में कहां मिली 'विक्की विद्या' को जगह? जानें आज की कमाई

Tue, 29 Oct 2024 09:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज को तीसरा हफ्ता चल रहा है। फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए आखिरी तीन दिन ही हैं, क्योंकि 1 नवंबर से बड़ी फिल्में दस्तक दे रही हैं। चलिए जानते हैं आज की कमाई।

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 19: Rajkummar Rao Tripti Mallika Sherawat earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

इस साल राजकुमार राव की मई में फिल्म आई 'श्रीकांत'। उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर जोर दिखाने में फिल्म पीछे रह गई। इसके बाद अगस्त के महीने में फिल्म 'स्त्री 2' आई। श्रद्धा कपूर की इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव ने श्रेय लेने की भरसक कोशिशें कीं। फिर अक्तूबर में रिलीज हुई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'। 'स्त्री 2' की सफलता पर उछल रहे राजकुमार को इस फिल्म ने हकीकत से रूबरू कराने का काम किया है। 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 19: Rajkummar Rao Tripti Mallika Sherawat earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही शुरुआत
यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। करीब 30 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर  5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को कमाई कुछ और बढ़ी और कलेक्शन रहा 6.9 करोड़ रुपये। तीसरे दिन की कमाई 6.4 करोड़ रुपये रही। चौथे दिन पहले सोमवार को 2.4 करोड़ रुपये कमाने के बाद से इसकी कमाई लगातार गिर रही है। पहले सप्ताह फिल्म ने  27 करोड़ रुपये कमाए।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 19: Rajkummar Rao Tripti Mallika Sherawat earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ इतना
दूसरे हफ्ते में कमाई पहले हफ्ते के मुकाबले आधी भी नहीं रही। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने दूसरे हफ्ते सिर्फ 10.15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे हफ्ते में इसकी हालत खस्ता हो चली है। फिल्म ने कल सोमवार को 18वें दिन 46 लाख रुपये कमाए थे। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को फिल्म ने 32 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 40.98 करोड़ रुपये हो गया है।
Singham 3 Advance Booking: क्या पहले दिन चल पाएगा 'सिंघम' का जादू?  या कार्तिक की 'भूल भुलैया' मे हो जाएगी गुम

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 19: Rajkummar Rao Tripti Mallika Sherawat earning
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्त्री 2' क्यों हुई राजकुमार राव की फिल्म?
फिल्म 'विक्की विद्या' बॉक्स ऑफिस पर जादुई आंकड़े तो नहीं जुटा पा रही, लेकिन फिलहाल इसने अपने बजट से अधिक कमाई तो कर ही ली है। अगर बात राजकुमार राव की टॉप 5 हिंदी फिल्मों की करें तो 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' चौथे नंबर पर आ गई है। एक्टर के 'टॉप 5' फिल्मों के चार्ट में 'स्त्री 2' को पहले नंबर पर दिखाया जा रहा है। हालांकि, सवाल ये भी है कि इस फिल्म को किस लिहाज से राजकुमार राव की फिल्म की श्रेणी में गिना जा रहा है। 
Ramayana: इंदिरा कृष्णा ने की रामायण में रणबीर के राम बनने की पुष्टि, कहा- उनके अलावा किसी और को..

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 19: Rajkummar Rao Tripti Mallika Sherawat earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की - फोटो : सोशल मीडिया

बाकी चार फिल्मों का इतना कलेक्शन
दूसरे नंबर पर फिल्म 'स्त्री' है, जिसमें श्रद्धा कपूर ही मुख्य कलाकार के रूप में नजर आईं और इसे भी फिल्म कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तीसरे नंबर पर राजकुमार राव की श्रीकांत है, जिसका नेट कलेक्शन  48.06 करोड़ रुपये है। चौथे नंबर पर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो  है और पांचवे नंबर पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है।
 

फिल्म नेट कलेक्शन
स्त्री 2 597.93 करोड़ रुपये
स्त्री 129.83 करोड़ रुपये
श्रीकांत 48.06 करोड़ रुपये
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 40.66 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक)
मिस्टर एंड मिसेज माही 36.34 करोड़ रुपये


संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed