फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

jacqueline fernandez: बहरीन के राजकुमार से लेकर सलमान तक, इन चार एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है जैकलीन का नाम

Wed, 01 Sep 2021 10:06 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 01 Sep 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
Victim of Money Laundering Scam Jacqueline Fernandez love relationship history
jacqueline fernandez - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं हैं जब वह सुर्खियों में आई हों। इससे पहले वह अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रह चुकीं है। बहरीन में जन्मी जैकलीन का अफेयर वहां के राजकुमार के साथ था। जिसके बाद वह उन्हें छोड़कर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने भारत आ गईं। फिल्मी गलियारों में जैकलिन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। खुल्लम खुल्ला किस करने से लेकर ब्वॉयफ्रेंड के प्रतिबंधों तक जैकलिन हमेशा खबरों में बनी रहीं। चलिए आज जानते हैं कि जैंकलिन का नाम किन किन लोगों के साथ जुड़ चुका है।

Victim of Money Laundering Scam Jacqueline Fernandez love relationship history
हसन बिन राशिद अली खलीफा और जैकलीन

राशिद अल खलीफा-जैकलिन
जैकलिन के पहले ब्वॉयफ्रेंड का नाम बिन राशिद अल खलीफा था, जो बहरीन के शाही परिवार से नाता रखते हैं। साल 2011 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और जैकलिन ने उन्हें छोड़कर भारत आ गईं। इससे दुखी होकर राशिद अल खलीफा ने जैकी नामक म्यूजिक एल्बम रिलीज की थी।

Victim of Money Laundering Scam Jacqueline Fernandez love relationship history
सलमान खान-जैकलिन - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान-जैकलिन
सलमान और जैकलिन आज बहुत अच्छे दोस्त हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब जैकलिन का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा था। दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते थे। मामला तक ज्यादा सुर्खियों में आया जब जैकलिन को सलमाल ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुल्लम खुल्ला किस किया था। इतना ही नहीं सलमान ने जैकलिन को बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट गिफ्ट भी दिया था। लेकिन ये मामला ज्यादा दिनों तक चला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Victim of Money Laundering Scam Jacqueline Fernandez love relationship history
साजिद खान-जैकलिन - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान-जैकलिन
जैकलिन का नाम साजिद खान के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों का अफेयर जगजाहिर था। यहां तक की साल 2013 में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन साजिद ने जैकलिन पर कई प्रतिबंध लगा रखे थे। यहां तक की साजिद ने जैकलिन को जिस्म 2 और क्रिस 3 जैसी फिल्में तक साइन नहीं करने दीं। लगातार रोक-टोक से परेशान होकर जैकलिन ने अपना रिश्ता साजिद के साथ खत्म कर लिया।

विज्ञापन
Victim of Money Laundering Scam Jacqueline Fernandez love relationship history
सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलिन - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलिन
जैकलिन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी एक दूसरे से जुड़ चुका हौ। दोनों एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। लेकिन उनका ये रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं चल सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed