{"_id":"61b56274fb5175396407fe8d","slug":"video-nick-jonas-reveals-his-biggest-fear-and-said-this-on-relationship-with-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nick Jonas Video: निक जोनस ने अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ते पर कह दी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nick Jonas Video: निक जोनस ने अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ते पर कह दी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये तब से जारी है जब प्रियंका चोपड़ा ने अचानक सोशल मीडिया से अपना सरनेम ‘चोपड़ा और जोनस’ दोनों हटा दिया था। दावा किया गया है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है लेकिन प्रियंका और निक ने खुद सामने आकर इन खबरों को झूठा साबित किया और उन्होंने अपने सच्चे प्यार के बारे में पूरी दुनिया को बताया।
निक जोनस का वीडियो
वहीं, अब निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निक बता रहे हैं कि वह एक अच्छे पति नहीं बन पाए हैं। इस वीडियो में निक अपने दिल की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। निक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ‘मुझे डर लगता है कि मैं एक अच्छा हसबैंड, भाई और बेटा नहीं हूं।’
परिवार को बताया खास
दरअसल, निक जोनस की जोनस ब्रेदर्स पर बनी सीरीज आई है और इस सीरीज का पहला एपिसोड भी रिलीज हो गया है। ये वीडियो निक जोनस के एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और परिवार के बारे में बात करते हैं। वह वीडियो में आगे अपने परिवार को अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी बताते हैं। वह कहते हैं, ‘मेरे लिए मेरा परिवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि मैं उन्हें कैसे ट्रीट करता हूं। कैसे उनके लिए अपना प्यार और रिस्पेक्ट दिखाता हूं। हम सभी का प्यार करने और पाने का तरीका अलग-अलग होता है।’
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
- फोटो : social media
वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया
निक जोनस के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई उन्हें कम ना समझने की बात कर रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अपने आप को कम मत समझो निक आप सबसे अधिक प्यार करने वाले, देखभाल करने वाले और सहायक पति में से एक हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उनके व्यवहार से पता चलता है कि वे एक बहुत ही समर्पित पति हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी को पूरे हुए तीन साल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने राजस्थान के उम्मेद भवन में 1 दिसंबर 2018 को शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे, जिसके बाद से ही दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी भी काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की थी। कपल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों टेबल पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था, जिस वजह से लोगों ने इस पर ढेर सारे कमेंट्स किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों यूके में हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को खत्म करने में लगी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।